झारखंड

jharkhand

भाजपा का बाहुबली प्रेम! धनबाद प्रत्याशी ढुल्लू महतो रहे हैं सजायाफ्ता, दर्जनों आपराधिक मामले हैं दर्ज, विरोध के उठने लगे स्वर - Lok Sabha Election 2024

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 28, 2024, 7:15 PM IST

Dhullu Mahato. झारखंड में बीजेपी ने धनबाद से जिन्हें कैंडिडेट बनाया है उनके ऊपर 49 केस दर्ज हैं, दो में सजा मिल चुकी है जबकि 14 में बरी हो गए हैं, बाकि में ट्रायल चल रहा है. ढुल्लू महतो को मैदान में उतारे जाने से विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं.

LOK SABHA ELECTION 2024
LOK SABHA ELECTION 2024

रांची: भाजपा ने झारखंड की 14 में से 13 लोकसभा सीटों के लिए जिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, उनमें बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. वह ऐसे शख्स हैं जिनपर चार दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनकी पहचान एक बाहुबली नेता के रुप में होती है. बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में उनका जबरदस्त प्रभाव है.

चार साल पहले पुलिस की कस्टडी से वारंटी को छुड़ाने और पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के मामले में डेढ़ साल की सजा हुई थी. ढुल्लू महतो कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं. कई मामलों में जमानत मिली हुई है. कई बार पुलिस से बचने के लिए फरार रहे हैं. इनपर एक महिला नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. साल 2015 के मामले में हाईकोर्ट के कहने पर अक्टूबर 2019 में प्राथमिकी और फरवरी 2020 में 164 के तहत महिला का बयान भी दर्ज हुआ था. लेकिन बाद में महिला अपने बयान से मुकर गई थी. इसकी वजह से ढुल्लू महतो को कोर्ट ने बरी कर दिया था.

ढुल्लू महतो पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

ढुल्लू महतो पर हत्या, हत्या की कोशिश, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट, अपराध के षडयंत्र में शामिल, शांति भंग करने जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. हालांकि कई मामलों में उनकी रिहाई भी हो चुकी है. लेकिन अभी भी उनके खिलाफ दर्जनों मामले विचाराधीन हैं.

इसी साल फरवरी में सात ग्रामीण परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ढुल्लू महतो के अत्याचार से बचाने की गुहार लगाई थी. ग्रामीणों का आरोप था कि ढुल्लू महतो रामराज मंदिर के लिए ग्रामीणों पर जबरन पुश्तैनी जमीन दान में देने का दबाव डालते हैं. मंदिर के बाहर मौजूद ग्रामीण की दुकान को बांस से घेरवाकर पर्दा डलवा दिया ताकि कारोबार ना हो सके.

अपराधिक रिकॉर्ड मामले में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो से ईटीवी भारत के ब्यूरो चीफ राजेश कुमार सिंह ने फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि सभी केस साजिश के तहत दर्ज किए गए हैं. दो मामलों में एक-एक साल की सजा हुई थी. एक मामला सड़क हादसे में युवक की मौत होने पर सड़क जाम से जुड़ा था. दूसरा मामला आबकारी विभाग से था क्योंकि गांव के लोगों को प्रताड़ित किया गया था और उसे रोकने पर मामला दर्ज हुआ था.

उन्होंने कहा कि उन्हें बाहुबली और क्रिमिनल कहा जाता है लेकिन वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं. हमारी उपलब्धि चंद लोगों को इसलिए रास नहीं आती क्योंकि मैं एक गरीब का बेटा हूं. टाइगर फोर्स के बारे में उन्होंने कहा कि स्व. समरेश सिंह की पहल पर टाइगर फोर्स का गठन हुआ था. ढुल्लू महतो ने दावे के साथ कहा कि अगर उन पर हत्या, डकैती, लूटपाट जैसे मामलों में सजा होती है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू पर दर्ज मुकदमों का विवरण

ढुल्लू महतो के खिलाफ पहली प्राथमिकी 26 मार्च 1997 में बाघमारा के बरोरा थाना में दर्ज हुई थी. इसके बाद से अब कुल 49 मामले दर्ज हो चुके हैं. ढुल्लू महतो पर दर्ज आपराधिक कांड का विवरण कुछ इस प्रकार हैं.

  1. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 63/97, धारा - 147, 148, 149, 323, 307, 326, 325, 506 - 2011 में रिहा
  2. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 199/2000, धारा - 341, 323, 379, 384, 504, 34 आईपीसी- विचाराधीन
  3. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 81/01, धारा - 341, 323, 324, 504 - विचाराधीन
  4. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 230/01, धारा - 147, 148, 149, 323, 324, 325, 307, 385, 427 - विचाराधीन
  5. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 91/2003, धारा - 385, 3(2डी) प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट, 1984 - 2006 में रिहा
  6. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 97/2003, धारा - 385, 3(2डी) प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट, 1984 - जुलाई 2011 में रिहा
  7. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 272/03, धारा - 147, 148, 149, 341, 427, 323 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 - जुलाई 2006 में रिहा
  8. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 274/03, धारा - 147, 148, 149, 448, 506, 379, 427, 341, 342 - विचाराधीन
  9. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 27/04, धारा - 143, 341, 3(2डी) प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक प्रोपर्टी एक्ट, 1984 - जुलाई 2011 में रिहा
  10. गोविंदपुर (बरवड्डा) कांड संख्या - 225/04, धारा 143, 341, 353 - सितंबर 2011 में रिहा
  11. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 343/04, धारा - 379, 341, 323, - सितंबर 2006 में रिहा
  12. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 165/05, धारा - 147, 379, 323, 341, 504, 427, प्रतिवेदन समर्पित
  13. बाघमारा, महुदा थाना कांड संख्या - 242/05, धारा - 147, 148, 149, 332, 333, 341, 342, 353, 504, 291, 25 फरवरी 2016 को सजा
  14. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 133/06, धारा - 143, 144, 341, 353, 504, 290 - विचारोपरांत सजा
  15. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 149/06, धारा - 147, 148, 149, 341, 342, 379, 307, 323, 504 - मार्च 2019 में रिहा
  16. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 150/06, धारा - 147, 148, 149, 341, 342, 379, 307, 323, 504 - विचाराधीन
  17. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 220/06, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 332, 333, 337, 338, 353, 307, 427, 290 - फरवरी 2019 में रिहा
  18. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 307/06, धारा - 147, 149, 353, 332, 224, 511 - जनवरी 2016 में सजा
  19. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 61/07, धारा - 147, 149, 341, 324, 332, 511, 225, 307 - जनवरी 2016 में रिहा
  20. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 105/07, धारा - 147, 148, 149, 323, 341, 307, 504 - जनवरी 2016 में रिहा
  21. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 105/08, धारा - 147, 149, 341, 323, 325, 379, 307, 504 - दिसंबर 2014 में रिहा
  22. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 114/08, धारा - 147, 148.149, 341, 323, 504, 307, 506, 379, 356 - विचारोपरांत जुलाई 2015 में रिहा
  23. कतरास (रामकनाली) थाना कांड संख्या - 39/09, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 387, 307, 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  24. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 207/10, धारा - 147, 148, 149, 323, 341, 342, 353, 383, 186, 504, 506 और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम - 2017 में रिहा
  25. धनबाद थाना कांड संख्या - 343/11, धारा - 341, 323, 353, 504 - सितंबर 2015 में रिहा
  26. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 226/11, धारा - 341, 323, 504, 307, 506, 120बी, 34, - जनवरी 2015 में रिहा
  27. लोयाबाद थाना कांड संख्या 46/12 , धारा - 147, 148, 324, 326, 307, 302, 27 आर्म्स एक्ट और 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम - अगस्त 2018 में रिहा
  28. बाघमारा, बरोरा थाना कांड संख्या - 25/13, धारा - 147, 148, 149, 447, 448, 341, 323, 324, 326, 307, 120बी, 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  29. कतरास थाना कांड संख्या - 61/13, धारा - 341, 342, 323/34 - विचाराधीन
  30. कतरास (बरोरा) थाना कांड संख्या - 120/13, धारा - 147, 148, 149, 323, 353, 332, 290, 427, 283, 224, 225, 504 - विचारोपरांत सजा
  31. लोयाबाद थाना कांड संख्या - 149/14, धारा - 147, 148, 149, 427, 307, 27 आर्म्स एक्ट और 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम - अप्रैल 2015 में रिहा
  32. कतरास थाना कांड संख्या 106/18, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 324, 427, 120बी, 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  33. कतरास थाना कांड संख्या - 178/19, धारा - 354, 376, 511, 506/34 - पीड़िता के बयान से मुरकने पर कोर्ट से रिहा
  34. बरोरा थाना कांड संख्या - 11/20, धारा - 147, 148, 341, 323, 307, 353, 504, 506, 427/34 - विचाराधीन
  35. बाघमारा थाना कांड संख्या - 17/20, धारा - 341, 323, 504, 506, 379/34 और 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  36. धनबाद थाना कांड संख्या 85/20, धारा - 385, 504, 506 - विचाराधीन
  37. बरोरा थाना कांड संख्या - 13/20, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 504, 506, 386/34 और 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  38. बरोरा थाना कांड संख्या - 17/20, धारा - 147, 148, 149, 341, 504, 506 और एसटी-एससी के तहत दर्ज मामला - विचाराधीन
  39. बरोरा थाना कांड संख्या 18/20, धारा - 147, 148, 149, 341, 504, 506 और एसटी-एससी के तहत दर्ज मामला - विचाराधीन
  40. बरोरा थाना कांड संख्या 20/20, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 385, 386, 307, 504, 506 और 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  41. बरोरा थाना कांड संख्या 65/20, धारा - 147, 148, 149, 386, 379, 504, 506, 27 आर्म्स एक्ट, अनुसंधान जारी
  42. बरोरा थाना कांड संख्या 21/21, धारा - 147, 148, 149,324, 427, 120बी, 307, 3/4 बिहार पदा. अधिनियम - विचाराधीन
  43. बरोरा थाना कांड संख्या 39/21, धारा - 341, 387, 504, 506 - विचाराधीन
  44. बरोरा थाना कांड संख्या 13/22, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 307, 354, 427, 379 - विचाराधीन
  45. लोयाबाद थाना कांड संख्या - 59/21, धारा - 147, 148, 149, 120बी, 504, 506, 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 बिहार पदा. अधिनियम - विचाराधीन
  46. राजगंज थाना कांड संख्या 15/22, धारा - 147, 148, 149, 379, 384, 385, 427, 120बी और 27 आर्म्स एक्ट - विचाराधीन
  47. बरोरा थाना कांड संख्या 54/22, धारा - 147, 148, 149, 341, 324, 386, 307, 120 बी, 27 आर्म्स एक्ट - अनुसंधान जारी
  48. केंदुआडीह थाना कांड संख्या - 132/2022, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 307, 120बी, 504, 27 आर्म्स एक्ट - अनुसंधान जारी
  49. जोगता थाना कांड संख्या - 11/2024, धारा - 147, 148, 149, 341, 323, 379, 307, 387, 120बी, 27 आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3/4, अनुसंधान जारी

ढुल्लू महतो बाघमारा के चिटाही गांव के हैं. 12वीं तक की पढ़ाई की है. महेशपुर कोलियरी में मजदूर के रुप में काम शुरु किया. लेकिन इनकी महत्वाकांक्षा बड़ी थी. इनको रास्ता दिखाया समरेश सिंह जैसे नेता ने. ढुल्लू महतो ने टाईगर फोर्स के नाम से एक संगठन बनाकर मजजदूरों के हक की आवाज बुलंद की. इनका भाग्योदय बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से हुआ.

2009 में बाघमारा से प्रत्याशी बन गये और जलेश्वर महतो जैसे कद्दावर नेता को हराकर अपनी पहचान बना ली. जीत मिलते ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और उसके बाद 2014 और 2019 का चुनाव भाजपा की टिकट पर जीत गये. हालांकि 2019 में उनकी जीत महज 824 वोट के अंतर से हुई. राजनीतिक के दांव पेंच सीख चुके ढुल्लू महतो ने ऐसी फिल्डिंग लगाई की उन्हें पार्टी ने धनबाद से भाजपा का प्रत्याशी बना दिया. अब देखना है कि कोयलांचल की जनता का कितना आशीर्वाद मिलता है.

ये भी पढ़ें-

बाघमारा विधायक को टिकट देने से सांसद समर्थकों में आक्रोश, पार्टी से पुनर्विचार करने की मांग, ढुल्लू महतो को बताया बाहरी - Dhanbad Lok Sabha seat

मजदूर से विधायक बनने तक संघर्षमय रहा है ढुल्लू महतो का राजनीतिक सफर, जानिए किसने दी टाइगर की उपाधि - Dhullu Mahato political journey

बाघमारा विधायक को टिकट मिलने से समर्थकों में उत्साह, ढुल्लू महतो ने पार्टी के नेताओं का जताया आभार - Dhanbad Lok Sabha seat

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट की जारी, जानिए दुमका-धनबाद और चतरा से कौन है उम्मीदवार - BJP fifth list of LS elections

ABOUT THE AUTHOR

...view details