झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल वाली गर्मी, मौसम विभाग ने बताई ये वजह! - WEATHER CHANGE IN JHARKHAND

झारखंड में फरवरी महीने में ही मार्च अप्रैल वाली गर्मी शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने जलवायू परिवर्तन का कारण बताया.

WEATHER CHANGE IN JHARKHAND
अभिषेक आनंद, निदेशक, मौसम केंद्र, रांची (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 5, 2025, 6:31 PM IST

रांची: झारखंड में इस बार भी मानो बिना बसंत ऋतु के ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो गया है. राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है. 5 फरवरी को राज्य में सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 11.3℃ रिकॉर्ड हुआ. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8℃ अधिक जाकर 16.8℃ रिकॉर्ड किया गया.

इसके अलावा बोकारो का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 15.3℃ रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.9℃ ऊपर रहा है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3℃ तक गिरावट की संभावना है. मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद फिर एक बार तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी.

जानकारी देते रांची मौसम केंद्र के निदेशक (ईटीवी भारत)
6 से 9 फरवरी तक राज्य में सुबह की शुरुआत कोहरा और धुंध से होगी, उसके बाद आसमान लगभग साफ रहेगा. 10 और 11 फरवरी को भी राज्य में सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से होगी. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाने की पूरी संभावना है. रांची और आसपास के क्षेत्रों में 6 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाने और तापमान 29 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.राज्य में वर्षवार कितने दिन ऐसे रहे, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से रहा कम

मौसम केंद्र रांची के अनुसार कई वजहों से राज्य के मौसम और जलवायु में परिवर्तन हो रहा है. इसका असर यह हुआ है कि यहां मौसम का पैटर्न बदला है. अब बारिश और ठंड के दिन गिनती के रह गए हैं. इस शरद ऋतु में भी दिसंबर में जहां सिर्फ 3 दिन ऐसा रहा जब राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10℃ से कम रिकॉर्ड हुआ, जबकि जनवरी 2025 में ऐसा सिर्फ एक दिन हुआ.

माह वर्ष ठंड वाला दिन
फरवरी 2025 अभी तक जीरो दिन
जनवरी 2025 1 दिन
दिसंबर 2024 3 दिन
फरवरी 2024 1 दिन
जनवरी 2024 3 दिन
दिसंबर 2023 1 दिन
फरवरी 2023 1 दिन
जनवरी 2023 10 दिन
दिसंबर 2022 जीरो दिन
फरवरी 2022 4 दिन
जनवरी 2022 4 दिन
दिसंबर 2021 2 दिन

6 फरवरी 2025 को जिले वर न्यूनतम तापमान का अनुमान

जिले न्यूनतम तापमान
रांची 18.6 डिग्री
बोकारो 18.8 डिग्री
पलामू 15.3 डिग्री
लातेहार 17.9 डिग्री
पश्चिमी सिंहभूम 14.2 डिग्री
सरायकेला 15.5 डिग्री
देवघर 12.8 डिग्री

ये भी पढ़ें-झारखंड में 34 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम पारा, सर्दी के सितम से मिली राहत, अभी जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

अगले 24 घंटे तक तापमान में नहीं होंगे बड़े बदलाव! जानें, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड के सभी जिलों में 10℃ से अधिक रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान, ठंड से मिली राहत!

ABOUT THE AUTHOR

...view details