झारखंड

jharkhand

11 फरवरी को रांची में विशाल जनजाति सम्मेलन का होगा आयोजन, भाजपा एसटी मोर्चा तैयारी में जुटा

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 4, 2024, 2:30 PM IST

BJP ST Morcha meeting in Jamshedpur. भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से रांची में 11 फरवरी को विशाल जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा तैयारी में जुटा हुआ है.

http://10.10.50.75//jharkhand/03-February-2024/jh-eas-02-bjp-anusuchi-morcha-rc-jh10004_03022024195008_0302f_1706970008_488.jpg
BJP ST Morcha Meeting In Jamshedpur

जमशेदपुरःराजधानी रांची में 11 फरवरी को भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से विशाल जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. जनजाति सम्मेलन की सफलता और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक शनिवार को हुई. मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू , जिला के प्रभारी राम सिंह मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सरदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा आदि मौजूद थे.

रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा जनजाति सम्मेलन का आयोजनःइस दौरान रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले जनजाति सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर के जनजातीय समाज की सक्रिय और अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई. बैठक में सम्मेलन की सफलता के निमित्त जिला और विधानसभा स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की गई है. जिसमें जिला संयोजक रमेश बास्के और सह संयोजक विजय सोय को बनाया गया. बैठक में जनजाति सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं और आमजनों के भाग लेने की रूपरेखा बनाई गई.

विधानसभा स्तर पर इन्हें बनाया गया संयोजक और सह संयोजक

  • जुगसलाई विधानसभा:संयोजक शरद सिंह सरदार और सह संयोजक गणेश सोलंकी और माला मुंडा.
  • पोटका विधानसभा: संयोजक खेला राम बेसरा और सह संयोजक ईश्वर सोरेन.
  • पश्चिम विधानसभा:संयोजक दीपक सुंडी और सह संयोजक विनोद उमंग
  • पूर्वी विधानसभा: संयोजक चांदमुनी कुंकल और सह संयोजक रमेश नाग को बनाया गया है.
  • चारों विधानसभा के सलाहकार के रूप में मेघलाल टुडू को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पीएम मोदी ने आदिवासियों के लिए किए कई ऐतिहासिक कामःइस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लोगों के हृदय में बसते हैं. 75 वर्षों में पहली बार किसी जनजातीय समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना, देश के सभी आदिवासी महापुरुषों का सम्मान करना, धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा, केंद्रीय कैबिनेट में आठ आदिवासी मंत्री बनाना, पीएम जन मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का सतत विकास सहित कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हुए हैं, जिससे जनजातीय समाज का विश्वास मोदी सरकार के प्रति और गहरा हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मलेन ऐतिहासिक होगा.

बैठक में ये थे मौजूदःइस मौक पर मनोज सरदार, गुलशन टुडू, मनोज बोदरा, गणेश भूमिज, वीरेन मुर्मू, सुभाष महाली, फिलिप तिर्की, सुशील हेस्सा, संजय मुंडा, भूषण मुर्मू, समीर तिर्की, विनोद मांझी, अनिल टुडू अमित मुर्मू आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

BJP Politics: झारखंड भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक में आशा लकड़ा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य सरकार आदिवासियों को लेकर गंभीर नहीं

ETV Bharat Exclusive Interview: बीजेपी का मिशन 2024 और 2029 क्या, हम आगे भी मजबूत हैं- समीर उरांव

ABOUT THE AUTHOR

...view details