दिल्ली

delhi

ETV Bharat / entertainment

WATCH : 'गांजा मत फूंका करो, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई', कॉन्सर्ट के बीच हनी सिंह ने फैंस को दी सलाह - Yo Yo Honey Singh - YO YO HONEY SINGH

Yo Yo Honey Singh : यो यो हनी सिंह ने परफॉर्मेंस के दौरान अपने फैंस को सलाह दी है कि वह गांजा ना फूंके. इससे उनकी जिंदगी के खास पल बर्बाद हा गए है. यहां देखें वीडियो.

Ganja Mat Foonka Karo
Ganja Mat Foonka Karo

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 30, 2024, 3:42 PM IST

मुंबई : यो यो हनी सिंह एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना रुतबा कायम करने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. कई हिट्स देने के बाद हनी सिंह अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब हो गए. हनी सिंह के गायब होने की वजह में उनका ड्रग्स लेना और फैमिली कलेह बताया जाता रहा है. हनी सिंह के नशे के आदी होने पर सिंगर करियर सातवें आसमान से सीधा पाताल में जा धंसा और आज भी अपनी पुरानी पहचान को पाने के लिए हनी सिंह खूब मेहनत कर रहे हैं. हालांकि हनी सिंह अभी भी अपनी म्यूजिक एल्बम और अपने लाइव कॉन्सर्ट से अपने फैंस का दिल जीतने में लगे हैं. अब एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने अपने फैंस को एक बड़ी सलाह दी है.

गांजा मत फूंका करो- हनी सिंह

हनी सिंह एक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी वह बोले- बहनों और भाईयों यह गांजा-गूंजा मत फूंका करो, पांच साल बर्बाद हो गए मेरी जिंदगी के, शराब पी लो जितनी पीनी है, लेकिन गांजा मत फूंको'. हनी सिंह की यह बोल उनके दिल से निकले हैं. हनी सिंह को इस बात का बहुत अच्छे से आभास हो गया कि गांजा की वजह उनकी लाइफ इतने बुरे दौर में चली गई तो आम लोगों का क्या हाल हो जाएगा.

बादशाह पर कसा तंज

बता दें, बादशाह और हनी सिंह की लड़ाई से तो सब वाफिक हैं. वहीं, इस कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने यह भी कहा कि लोग उन्हें मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह को जवाब देने के लिए बोलते रहते हैं, हनी सिंह ने बताया कि उनके फैंस ही बादशाह को जमकर जवाब दे देते हैं. बता दें, हनी सिंह और बादशाह की जोड़ी ने कई हिट सॉन्ग दिए हैं. हनी सिंह के कई गानों में बादशाह ने रैप लिखे थे, जो वर्ल्डवाइड हिट हुए. वहीं, बादशाह को जब इस बात का आभास हुआ कि उनके लिखे रैप से सिर्फ हनी सिंह ही फेमस हो रहे हैं वो नहीं, तो फिर इन दिग्गजों में कलह छिड़ गई, जो आजतक जारी है.

ये भी पढे़ं :

ओएमजी! 24 कैरेट गोल्ड का केक, उर्वशी रौतेला ने रैपर यो यो हनी सिंह संग मनाया अपना बर्थडे

हनी सिंह का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, सॉन्ग 'लव डोज 2' रिलीज, पसीने छुड़ा रही उर्वशी रौतेला की बोल्डनेस

ABOUT THE AUTHOR

...view details