झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / bharat

Jharkhand Election 2024: भाजपा की लिस्ट में नारीशक्ति का रखा गया खास ख्याल, इन प्रत्याशियों को मिला टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 12 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 5 hours ago

Jharkhand Election 2024
ईटीवी भारत ग्राफिक्स इमेज (ईटीवी भारत)

हैदराबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. कुल 66 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में भाजपा ने महिलाओं का खास ख्याल रखा है. 66 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है. इनमें कोडरमा से नीरा यादव, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, जमुआ से मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, पोटका से मीरा मुंडा का नाम शामिल है.

इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी से पुर्णिमा दास साहू, चाईबासा से गीता बलमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, जामताड़ा से सीता सोरेन, छतरपुर से पुष्पा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है.

गौर करने वाली बात है कि इस लिस्ट में भाजपा ने पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भी टिकट दिया है. इसके अलावा पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भी पार्टी ने टिकट दिया है.

गौरतलब हो कि भाजपा कुल 68 सीटों पर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है. इसमें अभी 66 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है.

महिला उम्मीदवार सीट

  1. डॉ नीरा यादव कोडरमा
  2. अपर्णा सेनगुप्ता निरसा
  3. रागिनी सिंह झरिया
  4. मंजू देवी जमुआ
  5. मुनिया देवी गांडेय
  6. सीता सोरेन जामताड़ा
  7. तारा देवी सिंदरी
  8. मीरा मुंडा पोटका
  9. पुर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्वी
  10. गीता कोड़ा जगन्नाथपुर
  11. गीता बलमुचू चाईबासा
  12. पुष्पा देवी भुइयां छतरपुर

यह भी पढ़ें:

Jharkhand Election 2024: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 66 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

NCP Candidates Name: एनडीए में ऑल इज नॉट वेल, एनसीपी अजित गुट ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Jharkhand Election 2024: 24 साल, 7 मुख्यमंत्री, तीन बार राष्ट्रपति शासन, कुछ ऐसी है झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता की कहानी

ABOUT THE AUTHOR

...view details