छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ में भिलाई और रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल हो रही है.

DROUPADI MURMU CHHATTISGARH
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ (ETV Bharat Chhattisgarh)

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : 4 hours ago

Updated : 2 hours ago

रायपुर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. राष्ट्रपति आज कई कार्यक्रम में शामिल हो रही है. सुबह सबसे पहले मुर्मू रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची. मंदिर में उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा अर्चना की. और देश के लोगों की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की. उनके साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय और दूसरे मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे. मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति भिलाई के लिए रवाना हुई.

आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति: द्रौपदी मुर्मू आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में पहुंची हैं. राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई हैं. इस दौरान छात्रों को डिग्री और गोल्ड मैडल बांटे जाएंगे.

आयुष विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: भिलाई आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वापस रायपुर राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी.

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ: छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि का ट्रांसफर किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 651.37 करोड़ रुपए रिमोट बटन दबाकर महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की है. महतारी वंदन योजना की सौगात पाकर महिलाएं बेहद खुश हुई हैं. दिवाली और धनतेरस से पहले खाते में पैसे आने से महिलाएं काफी खुश है.

''डॉक्टर मानवीय मूल्यों का रखें ध्यान, AI तकनीक से मिलेंगे मौके'', पुरखौती मुक्तांगन से महतारी वंदन योजना की किश्त जारी
पुरखौती मुक्तांगन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानिए क्यों है छत्तीसगढ़ के लिए खास
रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- चिकित्सा पेशेवरों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी
Last Updated : 2 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details