पलामू: पुलिस ने 31 वांटेड पर इनाम की राशि घोषित की है. जिन लोगों पर इनाम की राशि घोषित की गई है वे नक्सली हमले, हत्या, मॉब लिंचिंग समेत कई गंभीर अपराध के आरोपी हैं. सूची में शामिल कई अपराधी एवं नक्सलियों पर झारखंड की सरकार ने अलग से इनाम घोषित किया है. पलामू पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन से पांच हजार रुपए तक का इनाम घोषित किया है.
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस ने सभी पर इनाम की राशि घोषित की है. वांटेड की सूचना देने वालों को यह इनाम की राशि दी जाएगी. उन्होंने बताया कि 2024 में सभी के खिलाफ पलामू पुलिस ने इनाम की राशि घोषित की है. यह इनाम की राशि तीन से पांच हजार रुपए के बीच की है और सभी गंभीर अपराध से जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस नक्सली एवं अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. विभिन्न अपराध एवं नक्सली घटनाओं के फरार आरोपियों पर यह इनाम की राशि घोषित की गई है.
पलामू में किए कांड के आरोपी और उनपर इनाम
- पलामू के छतरपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 83/2021 में आरोपी सिलदाग के रहने वाले उमेश सिंह और दुर्गा सिंह पर पांच-पांच हजार
- छतरपुर के कांड संख्या 137/2022 में नौडीहा बाजार के जितेंद्र कुमार सिंह, बिहार के गया के रहने वाले संजय कुमार उर्फ गौतम और छतरपुर के मझौली के रहने वाले नगीना सिंह पर पांच-पांच हजार
- मेदिनीनगर टाउन थाना कांड संख्या 119/ 2021, 144/2022 में छोटा डब्लू उर्फ अभिषेक सिंह पर पांच हजार
- हरिहरगंज कांड संख्या 106 / 2022 में बिहार के औरंगाबाद के कुटुंबा के रहने वाले रिजवान अंसारी पर दो हजार
- हरिहरगंज थाना कांड संख्या 136/2022 में बुधन साव, बिचिया देवी पर दो हजार
- मनातू कांड संख्या 45/17 ,47/ 18 में टॉप माओवादी मनोहर गंझू, अरिवंद भुईयां, नितेश यादव पर पांच पांच हजार
- हुसैनाबाद कांड संख्या 157/18 में विजय भुईयां पर दो हजार का इनाम
- पांकी थाना कांड संख्या 157/ 18 में नीरज सिंह खरवार पर तीन हजार
- तरहसी थाना कांड 4/22 राहुल पांडेय पर तीन हजार का इनाम
- पांकी थाना कांड संख्या 113/23 में राहुल कुमार वर्मा पर तीन हजार
- महिला थाना कांड संख्या 18 2022 में सुहैल राय पर तीन हजार
- पाटन थाना कांड संख्या 114/22 में अकबर महफूज और अमित महतो पर तीन हजार का इनाम है
- पिपरा थाना कांड संख्या 48/2019 में टॉप माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम पर पांच हजार
- पिपरा थाना कांड संख्या 48/2019 में नितेश यादव उर्फ इरफान पर पांच हजार
- चैनपुर कांड संख्या 151/2018 में रवि जी उर्फ रविंद्र यादव पर तीन हजार
- पांडु थाना कांड संख्या 47/18 में दिलीप मुसहर,सोनू मुसहर, भैयाराम मुसहर, दुखी मुसहर पर पांच पांच हजार का इनाम. सभी बिहार के औरंगाबाद के हैं रहने वाले है. यह मॉब लिंचिंग से संबंधित घटना है
- लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 33/2018 में सरिता देवी पर पांच हजार का इनाम
- पांकी थाना कांड संख्या 72/2018 जेजेएमपी सुप्रीमो सुप्रीमो पप्पू लोहरा पर पांच हजार का इनाम
टॉप नक्सलियों पर राज्य सरकार द्वारा अलग से इनाम की घोषणा