झारखंड

jharkhand

अर्जुन मुंडा को मिली करारी हार तो करीबी फाइट में निशिकांत दुबे ने जीती बाजी, जानिए झारखंड की वीआईपी सीटों का क्या रहा रिजल्ट - Lok Sabha Election Result 2024

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 4, 2024, 8:40 PM IST

VIP seats of Jharkhand. झारखंड में अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे, सीता सोरेन, अन्नपूर्णा देवी और गीता कोड़ा वीआईपी कैंडिडेट माने जा रहे थे. लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित हो चुका है. ऐसे में इन प्रत्याशियों का जनता ने क्या फैसला किया, इस रिपोर्ट में जानिए.

VIP seats of Jharkhand
ईटीवी भारत डिजाइन इमेज (ईटीवी भारत)

रांची:लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित हो चुका है. झारखंड में एनडीए ने 9 सीट तो इंडिया गठबंधन ने 5 सीटें जीतीं. कई रिजल्ट चौंकाने वाले भी हुए. वीआईपी कैंडिडेट माने जा रहे कई प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा. इसमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय अर्जुन मुंडा का है. जिन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे ही झारखंड की पांच वीआईपी सीटों के परिणाम पर नजर डालते हैं.

खूंटी लोकसभा सीट: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के चुनाव लड़ने से यह सीट झारखंड की सबसे बड़ी हॉट सीट बन गई. अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से था. जिसमें कालीचरण मुंडा ने बाजी मार ली. अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले. वहीं कालीचरण मुंडा को 511647 वोट मिले.

गोड्डा लोकसभा सीट: भाजपा ने गोड्डा से लगातार चौथी बार निशिकांत दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया. निशिकांत दुबे ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, इसके साथ ही वे लगातार चार बार के गोड्डा के सांसद भी बन गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप यादव को हराया.

ETV BHARAT GFX (ईटीवी भारत)

दुमका लोकसभा सीट: दुमका लोकसभा सीट भाजपा के साथ ही सोरेन परिवार के लिए भी नाक की लड़ाई थी. भाजपा को अपनी सीट बचानी थी तो झामुमो को अपनी खोई सीट वापस पानी थी. भाजपा ने सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया. जिसके बाद झामुमो की ओर से नलिन सोरेन को मैदान में उतारा गया. दोनों के बीच अंत में नलिन सोरेन ने बाजी मार ली. झामुमो ने अपनी खोई हुई सीट वापस पा ली.

कोडरमा लोकसभा सीट: कोडरमा लोकसभा सीट से अन्नपूर्णा देवी चुनाव मैदान में थी. वह भाजपा की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. उनके चुनाव लड़ने से यह सीट हॉट सीट बन गई. उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया. जिसमें अन्नपूर्णा देवी ने जीत दर्ज कर ली.

सिंहभूम लोकसभा सीट: सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा ने गीता कोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया था. गीता कोड़ा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं थी. जिसके खिलाफ झामुमो ने जोबा मांझी को मैदान में उतारा. आखिर झामुमो का फैसला सही साबित हुआ और जोबा मांझी की जीत हुई.

यह भी पढ़ें:गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने दर्ज की जीत, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार - Gandey Assembly By election

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2024 का नतीजा तय करेगा झारखंड की राजनीति का भविष्य, कई दिग्गजों पर गिरेगी गाज! - Effect of Lok Sabha elections

यह भी पढ़ें:झारखंड से एक महिला, दो विधायक समेत पांच नए चेहरों का संसद पहुंचना तय! मैदान में हैं 9 सांसद और 12 विधायक - Lok Sabha election results

ABOUT THE AUTHOR

...view details