वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक समीक्षा 2024-25 को लोकसभा में पेश किया.
बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ने आर्थिक समीक्षा 2024-25 को लोकसभा में पेश - BUDGET SESSION 2025


Published : Jan 31, 2025, 9:47 AM IST
|Updated : Jan 31, 2025, 1:38 PM IST
हैदराबाद: संसद का बजट सत्र 2025 आज शुक्रवार से शुरू हो गया. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया. उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगी. इसके बाद शनिवार को सीतारमण देश का आम बजट 2025 पेश करेंगी. उनका यह आठवां बजट होगा, जो एक रिकॉर्ड बनने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह सर्वे पिछले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की स्थिति बताएगा, जो हर साल केंद्रीय बजट से पहले पेश होता है. निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.
LIVE FEED
आर्थिक समीक्षा 2024-25 को लोकसभा में पेश
रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश ने देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम उठाए हैं. मेक इन इंडिया से हम मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ चुके हैं.
हमारा एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत बनना: राष्ट्रपति मुर्मू
संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत बनना.
मेट्रो रेल नेटवर्क अब 1000 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर चुका है: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत का मेट्रो रेल नेटवर्क अब 1000 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर चुका है. भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है.
देश का विमानन क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है : राष्ट्रपति मुर्मू
संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश का विमानन क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है और एयरलाइन कंपनियां 1700 नए विमानों का ऑर्डर दे रही हैं.
दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित हैं. मेरी सरकार ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग एक उपकरण के रूप में किया है.
संसद की इस बैठक को संबोधित करते हुए बहुत प्रसन्न हूं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं संसद की इस बैठक को संबोधित करते हुए बहुत प्रसन्न हूं. कुछ महीने पहले ही हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे किए और कुछ दिन पहले ही भारत गणराज्य ने 75 साल की यात्रा पूरी की. मैं सभी लोगों की ओर से बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान निर्माण में शामिल सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.
देश में तेजी से हो रहा विकास, सभी को आवास के लिए रोडमेप तैयार किए जा रहे
राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ 2025 हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सभी घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की. वहीं, मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि देश में बहुत तेजी से विकास हो रहा है. सभी के आवास के लिए नए रोडमैप तैयार किए जा रहे है. उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन भी किया. उन्होंने कहा कि हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद किया. उन्होंन कहा कि उनके शासनकाल में देश ने नई ऊंचाइयां छुईं.
राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही है.
अभिभाषण के लिए संसद रवाना हुईं राष्ट्रपति
संसद में अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो गई हैं.
संसद पहुंचे पीएम मोदी, मां लक्ष्मी को किया याद
अब से कुछ देर पहले पीएम मोदी संसद पहुंचे और मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने सबसे पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को याद करते हुए प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी हमें समृद्धि और विवेक देती है. उन्होंने कहा कि हमें तीसरी बार बजट पेश करने का दायित्व मिला है. गरीब, मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. यह तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है. मिशन मोड में हम कार्य करेंगे.
लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे संसद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अब से कुछ देर पहले बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंच चुके हैं.
सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा.
बीजेपी अध्यक्ष ने बुलाई एनडीए की बैठक
बजट सत्र 2025 को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के घटक दलों की एक बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक यह बैठक दोपहर डेढ़ बजे बुलाई गई है.
13 फरवरी तक चलेगा पहला सत्र, दूसरा सत्र 10 मार्च से
संसद का बजट सत्र 2025 दो चरणों में होगा. पहला सत्र 13 फरवरी तक चलेगा. वहीं, दूसरा सत्र 10 मार्च से शुरू होगा.
सुबह 10 बजे संसद पहुंचेंगे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी थोड़ी देर में संसद पहुंचने वाले हैं. सबसे पहले वह मीडिया को संबोधित करेंगे.