धोनी की 'रानी' को है 'राजकुमारों' का इंतजार - mahendra singh dhoni rani waiting for bridegrooms
🎬 Watch Now: Feature Video

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के सबसे अहम पड़ाव में मेन किरदार निभाने वाली 'रानी' इन दिनों परेशान है. रानी ही नहीं, माधुरी, बॉबी और काजल का भी यही हाल है. लॉकडाउन में हर बीतते दिन के साथ धोनी की 'रानी' के 'राजकुमारों' का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण 'रानी' को आराम फरमाना पड़ रहा है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की ये रानी कोई और नहीं बल्कि एक घोड़ी है, जिस पर चढ़कर धोनी साक्षी को ब्याहने चले थे.