ETV Bharat / state

यमुनोत्री धाम पहुंचे DM मयूर दीक्षित, पैदल मार्ग का किया निरीक्षण

शनिवार को डीएम मयूर दीक्षित यमुनोत्री धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पैदल मार्ग का निरीक्षण भी किया.

dm-mayur-dixit-inspected-the-walkways-of-yamunotri-dham
यमुनोत्री धाम पहुंचे DM मयूर दीक्षित
author img

By

Published : Oct 24, 2020, 8:22 PM IST

उत्तरकाशी: शनिवार को डीएम मयूर दीक्षित अपने यमुना घाटी दौरे के दूसरे दिन पहली बार यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग के किमी 3 पर भंगेली गाड़ के समीप हो रहे भूस्खलन जोन का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वैकल्पिक मार्ग पर बने कच्चे पुल के स्थान पर वैली ब्रिज की डीपीआर तैयार कर जल्द ही शासन को भेजे. जिससे कि यात्रा सुगम हो सके.

dm-mayur-dixit-inspected-the-walkways-of-yamunotri-dham
DM मयूर दीक्षित ने पैदल मार्ग का किया निरीक्षण

डीएम मयूर दीक्षित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे. जहां पर उन्होंने यमुना जी के दर्शन और विशेष पूजा अर्चना की. जिसके बाद उन्होंने यमुनोत्री धाम मन्दिर समिति और पुरोहितों की समस्याओं को सुना. यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद उन्होंने गत सितम्बर माह से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सक्रिय भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही गेल के शौचालय और टायल्स का भी निरीक्षण किया.

पढे़ं- : उत्तराखंड का पहला 'रामसर साइट' बना आसन कंजर्वेशन रिजर्व, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डीएम मयूर दीक्षित ने गेल को सुविधाओं को दुरस्त करने के निर्देश भी दिये. साथ ही भंगेली गाड़ के पास वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.