ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद केदारधाम पहुंचे निशंक, 2013 की यादों का किया साझा

मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक केन्द्रीय मंत्री अपनी तीनों बेटियों के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचें हैं.

author img

By

Published : Jun 15, 2019, 2:45 PM IST

भगवान केदारनाथ के दरबार पहुंचे मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक.

रुद्रप्रयाग: मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक केन्द्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार भगवान केदारनाथ के दरबार पहुंचे. केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर निशंक ने कहा कि भगवान केदार का आशीर्वाद उन्हें हर बार मिला है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री निशंक के साथ उनकी तीनों बेटियां भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंची हैं. इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि वो कई वर्षों से भगवान भोले के दरबार पर आ रहे हैं. 2013 में आई भीषण आपदा के दौरान भी उन्होंने यहां पैदल आकर स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों का हालचाल जाना और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में पुरजोर ताकत के साथ उनके पक्ष को रखा था, जिसे आज भी सभी लोग याद करते हैं.
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल ने निशंक से जनपद भ्रमण का आग्रह किया जिसे निशंक ने सहज स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि सत्र के बाद वे अवश्य जनपद रुद्रप्रयाग के भ्रमण पर आयेंगे.

मानव संसाधन विकास मंत्री पहुंचे भगवान भोले के दरबार
भगवान शिव के प्रति डाॅ निशंक की है अटूट आस्था
वर्ष 2013 की आपदा के समय पीड़ितों को पहुंचाई थी राहत
कपाट खुलने के अवसर पर हर वर्ष पहुंचते हैं डाॅ निशंक बाबा के दरबार
केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे केदारनाथ
उत्तराखण्ड डेस्क
स्लग - केन्द्रीय मंत्री निशंक
रिपोर्ट - रोहित डिमरी/15 जून 2019/रुद्रप्रयाग/एवी
रुद्रप्रयाग- पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने केन्द्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार भगवान केदारनाथ के दरबार पर पहुंचे। केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचते ही पलके बिछाये भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री का जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान केदार का आशीर्वाद उन्हें हर बार मिला है।
शनिवार को केन्द्रीय मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक भगवान भोले के दरबार में पहुंचे। यहां पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ निशंक ने कहा कि वे कई वर्षों से भगवान भोले के दरबार पर आ रहे हैं। वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के समय उन्होंने पैदल आकर स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों का हालचाल जाना और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार में पुरजोर ताकत के साथ उनके पक्ष को रखा था, जिसे आज भी सभी लोग याद करते हैं। केंद्रीय मंत्री निशंक के साथ उनकी तीनों बेटियां भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंची। भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल ने केन्द्रीय मंत्री डॉ निशंक से कार के माध्यम से जनपद भ्रमण का आग्रह किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डाॅ निशंक ने उनके निवेदन को सहस स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सत्र के बाद वे अवश्य जनपद रुद्रप्रयाग के भ्रमण पर आयेंगे। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री, वाचस्पति सेमवाल, आशा नौटियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, दिनेश बगवाड़ी, दिनेश उनियाल, अनूप सेमवाल, रमेश नौटियाल आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.