ETV Bharat / state

कांग्रेसी महिलाओं पर मीडिया को गलत जानकारी देने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

author img

By

Published : Sep 12, 2020, 5:13 PM IST

Updated : Sep 12, 2020, 6:59 PM IST

शुक्रवार को खबर आई थी कि कुछ महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. वहीं, अब उन महिलाओं मे से एक महिला ने कांग्रेसी महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ramnagar
कांग्रेसी महिलाओं पर मीडिया को गलत जानकारी देने का आरोप

रामनगर: 2022 विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते राजनीतिक रंग सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को रामनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम में कुछ महिलाओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने की खबर आई थी. कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद शनिवार को इन महिलाओं ने कहा कि उन्हें छलावे के साथ कार्यक्रम में बुलाया गया न ही उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की. उन्होंने कहा कि मीडिया को भी कांग्रेस की महिलाओं ने गलत जानकारी दी.

बता दें की शुक्रवार को कुमाऊं दौरा करते हुए रामनगर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम में भाजपा से कुछ महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं. इस कार्यक्रम को भाजपा की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट एवं घनश्याम करगेती ने आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में कुछ महिलाओं को भाजपा के कांग्रेस में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था. शनिवार को उन महिलाओं में से भाजपा की एक वर्कर प्रेम अरोड़ा ने कांग्रेस की ही महिलाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें छलावे से बुलाया गया. कार्यक्रम में बिना किसी जानकारी के उन्हें सम्मानित किया गया और मुलाकात को इस तरीके से प्रकाशित किया, जिसका उन्होंने खंडन किया.

यह भी पढ़ें-पूर्व सीएम हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी, देवेंद्र यादव बने उत्तराखंड प्रभारी

प्रेम अरोड़ा ने कहा कि हम बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गए हुए थे, कांग्रेस की महिलाओं से मुलाकात करने पर कांग्रेसी महिलाओं ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलाया. इस मुलाकात को इस तरीके से प्रकाशित किया गया. साथ ही कांग्रेसी महिलाओं ने मीडिया को गलत जानकारी दी. प्रेम अरोड़ा ने कहा कि हम सब महिलाएं भाजपा की सच्ची सेवक हैं, हमेशा रहेंगी.

वहीं, इस मामले में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा के कुछ कांग्रेसी महिलाएं नमस्कार को इस तरीके से प्रकाशित कर रही हैं जैसे उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली हो. आज कांग्रेस की ऐसी स्थिति हो गई है कि अब धोखे से कार्यकर्ता बनाए जा रहे हैं, आज कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी हो चली है. उन्होंने कहा कि मैं इसकी घोर निंदा करता हूं.

Last Updated : Sep 12, 2020, 6:59 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.