ETV Bharat / state

राहत भरी खबरः रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और दिवाली बोनस समेत अन्य भुगतान रिलीज करने के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली है. ऐसे में अब त्योहारी सीजन में उत्तराखंड आने और जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है.

author img

By

Published : Oct 22, 2019, 8:46 PM IST

रोडवेज कर्मचारी हड़ताल

देहरादूनः रोडवेज कर्मचारियों ने आज रात से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है. जिससे त्योहारी सीजन में परिवहन निगम और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. मामले पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार और निगम ने दीपावली से पहले बकाया भुगतान करने और बोनस देने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद कर्मचारियों ने की हड़ताल स्थगित कर दी है.

रोडवेज कर्मचारियों ने स्थगित किया प्रस्तावित हड़ताल.

दरअसल, सितंबर महीने के बकाया वेतन भुगतान और दिवाली बोनस समेत अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलन पर थे. इतना ही नहीं मंगलवार रात 12 बजे से रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश भर में चक्का जाम कर हड़ताल करने की चेतावनी दी थी. जिस पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए दिवाली से पहले निगम का 68 करोड़ 85 लाख रुपये बकाया भुगतान तत्काल बहाल करने को कहा. जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने निगम की ओर से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया है.

ये भी पढे़ंः आरटीओ कर्मचारी डकैती मामला: पुलिस ने RTO कर्मी की पत्नी की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि कोर्ट ने कर्मचारियों के हित में फैसला सुनाया है. जिस पर परिवहन निगम के आला अधिकारियों ने आंदोलित कर्मचारियों के साथ मंगलवार को बैठक की. जिसमें उन्हें बकाया वेतन भुगतान और दिवाली बोनस समेत अन्य भुगतान रिलीज करने का आश्वासन दिया गया है. साथ ही कहा कि उत्तराखंड रोडवेज के साथ उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है. अब सुचारू रूप से त्योहारी सीजन में बसों का संचालन किया जाएगा.

Intro:pls-महोदय ,इस खबर से सम्बंधित बाईट ईमेल से भेजी गई हैं। कृपया उठाने का कष्ट कर्म

summary-परिवहन निगम को बड़ी राहत, आश्वासन के बाद आज रात से होने वाली हड़ताल रोडवेज़ कर्मचारियों ने ली वापस, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व निगम को दिया दे आदेश दिवाली से पहले बकाया भुगतान शीघ्र हो, निगम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने की हड़ताल स्थगित।

त्योहारी सीजन में आखिरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को बड़ी राहत मिली है,मंगलवार रात 12:00 बजे से प्रदेसभर में बस संचालन वाली हड़ताल को रोडवेज कर्मचारियों ने निगम के सकारात्मक आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। हालांकि इससे पहले सितंबर माह के बकाया वेतन और दिवाली बोनस सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश भर में मंगलवार रात से चक्का जाम कर हड़ताल करने की चेतावनी दी थी।

हाईकोर्ट के निर्देश पर जागी राज्य सरकार- रोडवेज यूनियन महामंत्री

इस मामले में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि निगम कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर मंगलवार नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार निर्देश दिए कि, दीपावली से पहले निगम का बकाया 68 करोड़ 85 लाख रुपये भुगतान तत्काल बहाल किया जाए। ऐसे में कर्मचारियों के हित में आए कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए परिवहन निगम आला अधिकारी ने आंदोलित रोडवेज कर्मचारियों के साथ मंगलवार दोपहर बैठक कर बकाया वेतन व दिवाली बोनस सहित अन्य भुगतान रिलीज करने का आश्वासन दिया है।

महामंत्री अशोक चौधरी के मुताबिक अब उत्तराखंड रोडवेज बसों के साथ ही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें भी हड़ताल स्थगित कर सुचारू रूप से त्योहारी सीजन में बसों का संचालन करेगी।

Body:कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी के मुताबिक परिवहन निगम से कर्मचारियों के हित में मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार देर रात से हड़ताल को वापस ले लिया है। महामंत्री चौधरी ने बताया कि निगम में साडे तीन हजार से ज्यादा परिवहन कर्मचारियों को कोर्ट आदेश अनुसार आश्वासन दिया है कि, दीपावली से पहले उनको सितंबर व अक्टूबर माह साथ ही दीपावली का बोनस जल्द दिया जाएगा।

बाईट- अशोक चौधरी, महामंत्री उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन

रोडवेज कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने के कारण त्योहारी सीजन में देश के अलग-अलग राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.