देहरादून: प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में आज एक बार फिर मौसम अपने मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के सभी पहाड़ी और मैदानी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
बात प्रदेश के पहाड़ी जनपदों की करें तो मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
पढ़ें- उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तट से आज टकराएगा निसर्ग तूफान
वहीं, प्रदेश के मैदानी जनपदों की बात करें तो आज देहरादून समेत प्रदेश के अन्य मैदानी जनपदों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राजधानी देहरादून के कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
प्रदेश में आज का तापमान कुछ इस प्रकार रहेगा
स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
---|---|---|
देहरादून | 33.9 | 20.6 |
पंतनगर | 34.4 | 20.8 |
मुक्तेश्वर | 23.0 | 10.5 |
नई टिहरी | 22.0 | 13.0 |