ETV Bharat / state

दून नगर निगम के नए वार्डों को विकास का इंतजार, फाइलों में अटकी करोड़ों की विकास निधि

author img

By

Published : Nov 30, 2019, 9:10 AM IST

Updated : Nov 30, 2019, 10:02 AM IST

देहरादून नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ने के बाद वहां विकास कार्य न होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है. नए वार्डों में विकास के लिए मंजूर करोड़ों रुपए फाइलों में अटके हैं.

doon-
दून नगर निगम

देहरादून: नगर निगम परिसीमन विस्तार के बाद नगर निगम में 60 वार्ड से 100 वार्ड हो गए हैं. पिछले दो सालों में नए बने 40 वार्डों में नगर निगम द्वारा कोई विकास कार्य नहीं हुआ है. इन वार्डों के लिए 11 करोड़ और 9 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए मंजूर हुए थे, लेकिन नगर निगम की मानें तो विकास कार्य का प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा है और प्रस्ताव पास होने के बाद ही नगर निगम द्वारा नए वार्डों में विकास कार्य शुरू हो पाएगा. हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के बाद नए वार्डों में विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

नए वार्डों को विकास का इंतजार.

नगर निगम में करीब 70 गांव शामिल हुए थे. 70 गांव में विकास का कार्य जो होता था, वह ग्राम सभा के माध्यम से होता था और इसके लिए पंचायत राज की तरफ से धनराशि दी जाती थी, लेकिन 70 गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गए हैं. इसलिए उनकी धनराशि नगर निगम को मिल रही है. 70 गांव नगर निगम में शामिल हुए 2 साल हो गए हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा इन दो सालों में आज तक कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ेंः खुशखबरीः देहरादून में पाइप नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू, मिलेंगे ये फायदे

पिछले साल 11 करोड़ रुपए और इस साल 9 करोड़ रुपए मिले हैं और यह धनराशि 40 वार्डों के विकास कार्य में ही लगाई जाएगी. साथ ही बताया कि इसके लिए हम लोगों का शासन पर प्रस्ताव लंबित है और यह फाइनल स्थिति में है. 40 नए वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान और नए क्षेत्रों में करीब 60 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. इन सभी कामों पर यह धनराशि खर्च की जाएगी.

Intro:नगर निगम परिसीमन विस्तार के बाद नगर निगम में 70 जुड़ गए थे और 60 वार्ड से नगर निगम के 100 वार्ड हो गए थे।पिछले दो सालों से नए बने 40 वार्डो में नगर निगम द्वारा कोई विकास कार्य नही हुआ है।वही इन वार्डो के लिए 11 करोड़ ओर 9 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए आ गए है।लेकिन नगर निगम की माने तो विकासकार्य का प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा है।और प्रताव पास होने के बाद ही नगर निगम द्वारा नए वार्डो में विकास कार्य शुरू हो पायेगा।हलांकि नगर निगम अधिकारी का कहना है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने के बाद 40 नए वार्डो में विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Body:नगर निगम में करीब 70 गांव शामिल हुए थे।70 गाँव में विकास का कार्य जो होता था,वह ग्राम सभा के माध्यम से होता था।और इसके लिए पंचायत राज की तरफ से धनराशि दी जाती थी।लेकिन 70 गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गए है इसलिये उनकी जो धनराशि नगर निगम को मिल रही है।70 गाँव नगर निगम में शामिल हुए 2 साल हो गए है लेकिन नगर निगम द्वारा इन दो सालों में आज तक कोई विकास कार्य नही हो पाया है।नए वार्डो से कई बार लोगो ने नगर निगम में प्रदर्शन कर विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है लेकिन शासन में मामला लंबित होने की बात कह कर प्रदर्शनकारियों को वापिस भेज दिया जाता है।

Conclusion:नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि दो साल पहले हमारे 40 नए वार्ड बने है और कुल मिलाकर 100 वार्ड हो गए है।इसमे करीब 70 गांव शामिल हुए थे।70 गाँव में विकास का कार्य जो होता था ग्राम सभा के माध्यम से होता था।और इसके लिए पंचायत राज की तरफ से धनराशि दी जाती थी।लेकिन यह गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गए है इसलिये उनकी जो धनराशि नगर निगम को मिल रही है।पिछले साल 11 करोड़ रुपए ओर इस साल 9 करोड़ रुपए मिले है।और यह धनराशि 40 वार्डो में विकास कार्य मे ही लगाई जाएगी।साथ ही बताया कि इसके लिए हम लोगो का शासन पर प्रस्ताव लंबित है और यह फाइनल स्थिति में है।40 नए वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा उठान ओर नए क्षेत्रो में करीब 60 हज़ार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।इन सभी कामो पर ओर विकास के कामो पर यह धनराशि खर्च की जाएगी।

बाइट-विनय शंकर पांडे(नगर आयुक्त)

विसुल मेल किये है,मेल से उठाने की कृपा करें।
धन्यवाद।
Last Updated : Nov 30, 2019, 10:02 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.