ETV Bharat / state

उत्तराखंड बीजेपी और कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण, आजादी के जश्न में डूबा प्रदेश

author img

By

Published : Aug 15, 2022, 1:16 PM IST

Updated : Aug 16, 2022, 8:34 AM IST

देशभर के साथ उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर उत्तराखंड बीजेपी और कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोगों से तिरंगे को ससम्मान तरीके से उतारने की अपील की.

Congress And BJP hoisted Flag
उत्तराखंड बीजेपी और कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण

देहरादूनः पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ (Independence Day 2022) मना रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ध्वजारोहण किया. जबकि, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में तिरंगा फहराया. उधर, कांग्रेस ने भी प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण किया.

देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिरकत की. उन्होंने मुख्यालय में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के रूप में मनाया जा रहा है. हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) भी चलाया जा रहा है. लिहाजा, सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था, वो पूरा हुआ है. प्रदेशभर के सभी घरों में तिरंगा लगा हुआ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ेंः PM नरेंद्र मोदी की हर घर तिरंगा मुहिम को मुंह चिढ़ाते पूर्व सीएम निशंक, कार्यालय में झंडा फहराना भूले
बीजेपी मुख्यालय में ध्वजारोहण.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगों का बढ़-चढ़कर उत्साह देखने को मिला. स्वतंत्रता दिवस के बाद तिरंगे को सामान्य और सम्मानित रूप से वापस करना भी हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है. हमें इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि कहीं पर भी तिरंगे का अपमान न हो. हर घर तिरंगा अभियान सरकार और राजनीतिक पार्टी का अभियान नहीं था, बल्कि यह जन-जन का अभियान था.
ये भी पढ़ेंः CM पुष्कर धामी ने सीएम आवास में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

कांग्रेस ने फहराया तिरंगाः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक, महिला कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेवा दल के महासचिव नीरज त्यागी व साथियों ने गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया.

Last Updated : Aug 16, 2022, 8:34 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.