ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी के बाद अब अनुपमा रावत भी 40% महिला आरक्षण के पक्ष में, आलाकमान से करेंगी मांग

author img

By

Published : Nov 11, 2021, 3:35 PM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए.

vidhansabha chunav 2022
vidhansabha chunav 2022

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने का निर्णय लिया है. ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस में भी महिलाओं को टिकट देने की मांग उठने लगी है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देने की मांग उठाई है.

अनुपमा रावत ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने का बहुत ही साहसिक निर्णय लिया है. ऐसे में उत्तराखंड में भी 40 प्रतिशत महिलाओं को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि वो अपनी नेता के साथ महिलाओं की आवाज को बुलंद करते हुए 2022 के चुनाव में 40 फीसदी माताओं और बहनों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की पैरवी करती हैं.

प्रियंका गांधी के बाद अब अनुपमा रावत भी 40% महिला आरक्षण के पक्ष में.

उन्होंने कहा कि हमने नवंबर का महीना इसलिए चुना कि हम इस महीने राज्य स्थापना दिवस मना रहे हैं. इस राज्य को महिला प्रधान राज्य कहा जाता है और हमारी मातृ शक्ति ने ही राज्य निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई. इसलिए यह तय किया गया कि इस माह अपनी आवाज उठाई जाए.

पढ़ें- हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली, मंच पर चढ़े 300 कार्यकर्ता, मची अफरा-तफरी

उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से महिलाओं को 2022 के चुनाव से पहले पर्यवेक्षक के रूप में भी प्रतिनिधित्व किए जाने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक के रूप में भी हमारी बहनों को दूरदराज के क्षेत्रों में भेजा जाए, ताकि क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं को सुना जा सके और वहां की कांग्रेस की विचारधारा से महिलाएं जुड़ सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.