लखनऊ : कांग्रेस की 135वीं स्थापना दिवस पर प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं. लखनऊ में पार्टी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुईं. कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए एक शख्स प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा.
हालांकि सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रियंका ने अपने समर्थक को निराश नहीं किया और उनसे बात भी की. स्थापना दिवस समारोह के मंच पर प्रियंका गांधी के भाषण के बाद कानपुर के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता गुरमीत सिंह गांधी अचानक उनसे मिलने पहुंचे और उनसे बातचीत की.
कार्यकर्ता गुरमीत सिंह गांधी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलीं. गुरमित सिंह गांधी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस की स्थापना दिवस और गुरुनानक देव जयंती की शुभकामनाएं दी.
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में पैदल मार्च करने निकलीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका
इस दौरान गुरमीत सिंह ने कहा कि वह 15 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं और किसी पद पर नहीं है. गुरमीत ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. प्रियंका गांधी ने पद देने का आश्वासन दिया है.