चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर मेरठ में जश्न, काटा गया केक, हाथों में तिरंगा लेकर थिरके लोग - मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Aug 23, 2023, 10:59 PM IST

मेरठ: देश के नाम एक बड़ी उपलब्धि आज जुड़ गई है, सारी दुनिया इसकी साक्षी बनी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई. इसको लेकर मेरठ में जश्न मनाया गया. कहीं केक काटा गया तो कहीं भारत माता के जयघोष से आसमान गूंज उठा. 

अलग-अलग जगहों पर तमाम शिक्षण संस्थाओं में इस मौके पर live लैंडिंग देखी जा रही थी. मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक दीपक शर्मा के नेतृत्व में स्टूडेंट्स के साथ ही अनेकों लोग इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे और इस उपलब्धि के लिए जश्न मनाया गया. लोगों में पहले से ही उत्सुकता थी. लोग अपने-अपने घरों से तिरंगा लेकर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग को देखने के लिए उत्साहित दिखे. इस मौके पर देश के वैज्ञानिकों के लिए सभी ने इस ऐतिहासिक पल के लिए बधाई दीं.

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. जबकि अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला हमारा देश भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. अब से पहले चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कर चुके हैं. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था. इस मौके पर जिले भर से चंद्रयान-3 की सफलता से हर तरफ लोग खुशी से गदगद हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.