वाराणसी : यूपी विधानसभा चुनाव 2022(UP Assembly Election 2022) को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को वाराणसी में चुनावी हुंकार भरेंगी. प्रियंका गांधी वाराणसी दौरे के समय रोहनिया स्थिति जगतपुर पीजी कॉलेज के मैदान में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस कमेटी जोर-शोर से तैयारियों में लगी है. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी काशी से 7 वचन लेंगी. राजनीतिक दृष्टिकोंण में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई राजनेता संबोधन करने के दौरान 7 वचनवद्ध होगा.
बता दें, कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी युद्ध स्तर से तैयारी कर रही है. खासकर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी में आगामी चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं. आगामी चुनाव को लेकर प्रियंका कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहतीं हैं. इसी क्रम में वह काशी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित जगतपुर पीजी कॉलेज के मैदान में चुनावी हुंकार भरेंगी. प्रियंका की की काशी की जनसभा कार्यकर्ताओं ने जोश भरने का काम करेगी. प्रियंका गांधी की रैली से पूर्व कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं. प्रियंका की रैली में शामिल होने के लिए बड़े स्तर पर पूर्वांचल से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें. रैली को सफल बनाने के लिए दूर-दूर से लोगों को बुलाया जा रहा है.
इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने बताया, कि 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी जगतपुर पीजी कालेज के मैदान से संबोधन करेंगी. यह नवरात्र का महीना है, नवरात्र में प्रियंका गांधी साक्षात देवी दुर्गा रूप में आएंगी. अभी उन्होंने लखीमपुर खीरी, सीतापुर में असुरों का वध किया और विजयी हुईं हैं. सांसद राजेश मिश्रा ने कहा, कि वह उम्मीद करेंगे कि पूरे पूर्वांचल की जनता इस रैली में भागीदार बने. सशक्त हस्ताक्षर के रूप में प्रियंका गांधी उनके सामने उपस्थित हो. वहीं कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी काशी में होने वाली आगामी रैली में 7 वचन लेंगी. इस रैली में पूर्वांचल से लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे. रैली में प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं भी आएंगी.
इसे पढ़ें- एअर इंडिया विनिवेश : टाटा सन्स को मिली कमान, रतन टाटा बोले-वेलकम बैक