वाराणसी: जिले के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम का पोस्टर लगाए हैं. पोस्टरों में लिखा है कि, '22 की च्वॉइस प्रियंका गांधी'. वहीं कार्यकर्ताओं का मानना है कि पूरे प्रदेश में जितने भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, सभी का मानना है कि 2022 में जब चुनाव जीतकर कांग्रेस सत्ता में आए तो उत्तर प्रदेश की मुखिया प्रियंका गांधी हों.
दरअसल, प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिस तरीके से वह पूरे देश में अपनी छवि और छाप छोड़ रही हैं, उसे देखकर यही लगता है कि कहीं न कहीं प्रदेश में भी प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में अच्छा परिणाम ला सकती हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह भी मानना है कि इस समय प्रदेश में कानून व्यवस्था जो बनी हुई है, वह निराशाजनक है. भारतीय जनता पार्टी अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल साबित हुई है.
इसे भी:-वाराणसी में सामने आया कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, 17 मार्च को दुबई से लौटा था दिल्ली