ETV Bharat / state

UP Assembly Election 2022 : सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

author img

By

Published : Dec 29, 2021, 8:28 PM IST

शाहजहांपुर में जन विश्वास यात्रा पहुंची तो जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया. जन विश्वास यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना और कैबिनेट मिनिस्टर जितिन प्रसाद मौजूद रहे. जन विश्वास यात्रा को जगह-जगह जनता का विशेष समर्थन मिल रहा है.

जन विश्वास यात्रा शाहजहांपुर पहुंची
जन विश्वास यात्रा शाहजहांपुर पहुंची

शाहजहांपुर : जनपद में भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहुंची तो जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया. जन विश्वास यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना और कैबिनेट मिनिस्टर जितिन प्रसाद मौजूद रहे. इसके साथ ही बरेली के सांसद संतोष गंगवार भी यात्रा में शामिल हुए. कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि यूपी में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें लाएगी और 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी.

बुधवार को जन विश्वास यात्रा जलालाबाद से चलकर कांट पहुंची, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया. उसके बाद यात्रा ने शाहजहांपुर की सीमा में प्रवेश किया. सबसे पहले साउथ सिटी पर जन विश्वास यात्रा का फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया. उसके बाद यात्रा अजीजगंज, केरूगंज और घंटाघर होते हुए टाउन हॉल पहुंची. इस दौरान जन विश्वास यात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

जन विश्वास यात्रा शाहजहांपुर पहुंची

इसे भी पढ़ें: केशव प्रसाद के बाद सुरेश कुमार खन्ना ने कहा- अब मथुरा की बारी

जन विश्वास यात्रा के दौरान कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मथुरा से चलकर आई जन विश्वास यात्रा को जगह-जगह जनता का विशेष समर्थन मिल रहा है और लोग भाजपा के समर्थन में लगातार जुड़ते जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा को 315 सीटें मिली थी लेकिन इस बार 2022 में भाजपा को 350 से अधिक सीटें मिलेंगी और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.