संत कबीर नगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने गांव में साइकिल यात्रा निकाली. यात्रा का नेतृत्व सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव ने किया. उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया. कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर सपा की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए पंपलेट बांटा. वहीं भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए लोगों के बीच संदेश पहुंचाया.
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व ने निकाली गई साइकिय यात्रा
सपा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए गांव का भ्रमण कर रहे हैं. इसी क्रम में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सपा की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं. साथ ही उनको पंपलेट बांट रहे हैं.
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकाल में किसान नौजवान सभी खुशहाल थे. मगर जब से यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से लोगों को परेशान किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी जन विरोधी सरकार है, जिसको लेकर सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम कर रहे हैं. साथ ही भारतीय जनता पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं.