ETV Bharat / state

सहारनपुर: महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला कर्मचारी, शिकायत करने वालों पर मुकदमा - यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर कर्मचारी को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की. विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारी को फंसाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है.

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला कर्मचारी.
author img

By

Published : Jul 10, 2019, 11:15 AM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

सहारनपुर: वाणिज्य कर दफ्तर में कर्मचारी को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़वाना स्थानीय लोगों को महंगा पड़ गया. विभागीय अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के खिलाफ न सिर्फ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है, बल्कि ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है.

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला कर्मचारी.

जानें क्या है मामला

  • सोमवार रात वाणिज्य कर दफ्तर में एक कर्मचारी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला.
  • इसकी जानकारी होने पर लोगों ने कर्मचारी को पुलिस को शिकायत कर रंगे हाथ पकड़वा दिया.
  • इतना ही नहीं आरोपी कर्मचारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.
  • विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ताओं के खिलाफ फंसाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया.

कुछ लोगों ने पैसे ऐंठने की नियत से षड्यंत्र रचकर वाणिज्य कर कर्मचारी को फंसाने की कोशिश की है. महिला के साथ मिलकर उसका वीडियो बना सकें और उसे रंगे हाथ पकड़ाकर उससे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर सकें. कर्मचारी की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
-विनीत भटनागर, एसपी सिटी

Intro:नोट : इस खबर से संबधित विजूल्स वीओ wrap से भेजे हैं।

सहारनपुर : सहारनपुर के वाणिज्य कर अधिकारी के दफ्तर में कर्मचारी को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़वाना स्थानीय लोगों को महंगा पड़ गया। विभागीय अधिकारियों ने शिकायत कर्ताओं के खिलाफ न सिर्फ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है बल्कि ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस अधिकारी सरकारी कर्मचारी का बचाव करते हुए मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं। जबकि मौके से आपत्तिजनक सामान कर्मचारी पोल खोल रहे है।

Body:VO 1 - आपको बता दें कि दिल्ली रोड स्थित वाणिज्य कर के दफ्तर में बीती रात एक कर्मचारी महिला के साथ रंगरलिया मना रहा था। इसकी जानकारी कुछ लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर रंगे हाथ पकड़वा दिया। इतना ही नहीं आरोपी कर्मचारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारी कर्मचारी की खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायत कर्ताओं के खिलाफ षडयंत्र के तहत कर्मचारी को फंसाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि घटना के समय मौके से अधिकारी के ऑफिस में पड़ा गद्दा, तकिया और आपत्तिजनक सामान कर्मचारी की अय्याशी की पोल खोल रहा है। बावजूद इसके शिकायत कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अय्याश कर्मचारी का बचाव किया जा रहा है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कुछ लोगों ने पैसे ऐंठने की नियत से षडयंत्र रच कर वाणिज्य कर कर्मचारी को फंसाने की कोशिश की है। ताकि वे लोग महिला के साथ मिलकर उसका वीडियो बना सके और उसे रंगे हाथ पकड़ा कर उससे पैसो के लिए ब्लैकमेल कर सके। लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। कर्मचारी की तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ षडयंत्र रचने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बाइट - विनीत भटनागर ( एसपी सिटी )

Conclusion:FVO - रात को अधिकारी के दफ्तर में महिला को बुलाना और अय्याशी करना कर्मचारियों के लिए आम बात हो चली है।आये दिन कहीं ना कहीं से सरकारी नुमाइंदों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बावजूद इसके ये कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहे है। वाणिज्य कर कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़वाना शिकायत कर्ताओं को मंहगा पड़ा है तो ऐसे में सवाल यह भी उतना लाज़मी है कि कर्मचारी महिला के साथ दफ्तर में अय्याशी क्यो कर रहा था।

रोशन लाल सैनी
सहारनपुर
9121293042
9759945153
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.