ETV Bharat / state

दीपावली में चीन के उत्पादों का विकल्प तैयार कर रहीं प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

author img

By

Published : Oct 19, 2022, 11:44 AM IST

प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दीपावली में चीन के उत्पादों का विकल्प तैयार करने में जुटी हैं. इन महिलाओं के उत्पादों को बाजार में जगह बनाने के लिए शहर में दीपावली मेले और शिल्प मेले में स्टॉल लगवाए जा रहे हैं. देखिए यह रिपोर्ट.

Etv Bharat
दीपावली सामग्री को तैयार कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

प्रयागराज: जिले में दीपावली के बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी खास जगह बनाने में जुटी हुई हैं. शहर की नगरीय सीमा में 150 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से दीपावली में बिकने वाले उत्पादों को तैयार किया है. प्रशासन इनके उत्पादों की बिक्री के लिए दीपावली मेले और शिल्प मेले के साथ फ्लिपकार्ट प्लेटफोर्म से भी संवाद बना रहा है.

प्रदेश में महिलाएं निरंतर स्वावलंबी बनने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के उत्पादन के प्रयास में लगी हुई हैं. प्रयागराज जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इन महिलाओं ने दीपावली के लिए स्वदेशी उत्पादों का ऐसा बाजार खड़ा कर दिया है, जिससे दीपावली में स्थानीय बाजारों में बिकने वाले विदेशी उत्पाद पीछे छूट गए हैं. प्रयागराज में इन महिलाओं ने दीपावली के बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए अनुपयोगी कबाड़ से ऐसे कई उत्पाद बनाए हैं. सस्ते और स्वदेशी मॉडल पर तैयार ये उत्पाद दीपावली के स्थानीय बाजारों में बिकने वाले चीन के उत्पाद को टक्कर दे रहे हैं.

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और डूडा परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह ने दी जानकारी
इसे भी पढ़े-इस देव दीपावली बनारस में दिखेगा खास अंदाज, मुगलई शाकाहारी व्यंजन से मेहमानों का होगा स्वागत

स्वयं सहायता समूह की ये महिलाएं दीपावली में पूजे जाने वाले भगवान लक्ष्मी गणेश को पहनाए जाने वाले खास कपड़े, त्योहार में लगाई जाने वाली झूमर, दीपावली की लाइट, घरों को सजाने के हस्तशिल्प के सामान और भाई दूज के तोहफे के लिए होम मेड चॉकलेट और पूजा की सामग्री तैयार की गई है. यह सामान अब दीपावली के बाजार में शामिल हो गए हैं. इससे इनकी आय अच्छी हो रही है. डूडा परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह के मुताबिक, स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नयी इबारत लिखी है.

स्वयं सहायता समूह से बन रहे उत्पादों को बाजार में जगह बनाने के लिए प्रशासन ने शहर में दीपावली मेले और शिल्प मेले में स्टॉल लगवाए जा रहे हैं. घर की चारदीवारी में रहने वाली इन ग्रहणियों ने प्रशासन के साथ मिलकर अपने उत्पादों को फ्लिपकार्ट के माध्यम से भी बेचने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़े-वीडियो सर्विसलांस सिस्टम से रेलवे करेगा दीपावली और छठ में सुरक्षा की निगरानी, शातिरों के लिए काल है यह सिस्टम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.