ETV Bharat / state

प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी, मौनी अमावस्या पर संगम में लगाई डुबकी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंच गई हैं. यहां कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. आनंद भवन में रुकने बाद वह संगम में स्नान करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने नौका विहार का भी आनंद लिया.

author img

By

Published : Feb 10, 2021, 10:54 PM IST

Updated : Feb 11, 2021, 4:49 PM IST

संगम में स्नान के दौरान प्रियंका गांधी.
संगम में स्नान के दौरान प्रियंका गांधी.

प्रयागराज: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव यूपी के प्रभारी प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंच गई हैं. एयरपोर्ट पर ही कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को सलामी दी. प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन संगम स्नान करने के लिए प्रियंका गांधी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम पहुंची और आशीर्वाद लिया. साथ ही त्रिवेणी में डूबकी भी लगाई. स्नान और पूजा करने के बाद प्रियंका गांधी ने नौका विहार का भी आनंद लिया.

संगम में नौका विहार करतीं प्रियंका गांधी.

बच्चों के साथ नौका विहार

प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज पहुंची हैं. एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी सीधे अपने पैतृक आवास आनंद भवन गईं. वहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी अरैल घाट पहुंची. यहां से बोट द्वारा संगम स्नान किया. इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ उनके बच्चे और कुछ दूसरे लोग भी नजर आए.

प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी.

एयरपोर्ट पर मौन दिखी प्रियंका गांधी
मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंची प्रियंका गांधी एयरपोर्ट पर चुप्पी साधे नजर आईं. प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज के इस दौरे पर तकरीबन 4 घंटे तक प्रयागराज में रहेंगी. शाम 4:00 बजे की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. इस 4 घंटे के दौरान प्रियंका गांधी न सिर्फ अपने पैतृक आवास जाएंगी, बल्कि संगम में स्नान करने के साथ ही शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने भी जाएंगी.

Last Updated : Feb 11, 2021, 4:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.