ETV Bharat / state

मथुरा में सवा करोड़ यमुनाष्टक मंत्रों से गुंज उठा तपोवन मंदिर

मथुरा के तपोवन मंदिर पर सवा करोड़ यमुनाष्टक मंत्रों से यमुना नदी की पूजा की गई. इस दौरान पूरे विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई.

author img

By

Published : Jan 10, 2021, 4:19 PM IST

यमुना नदी की पूजा.
यमुना नदी की पूजा.

मथुरा : जिले के प्रसिद्ध विश्राम घाट क्षेत्र में स्थित तपोवन मंदिर पर सवा करोड़ यमुनाष्टक मंत्रों से विधि विधान पूर्वक यमुना जी का पूजन आह्वान किया गय. इसके साथ ही यमुना जी को निमंत्रण भी दिया गया, ताकि वह अपनी तेज गति से अविरल बहती रहें और प्रदूषण से मुक्त हों. इस आयोजन पर स्थानीय समेत देश के विभिन्न प्रांतों से आए यमुना भक्त शामिल हुए.

यमुना नदी की पूजा.

इस बाबत अनूप विजय पंडित ने बताया कि विश्व में पहली बार सवा करोड़ का एक पाठ सभी वैष्णव द्वारा किया गया. इसमें श्री यमुना जी को न्योता देकर बुलाया गया और सवा करोड़ पाठकों को महादिव्य श्री यमुना यंत्र में में स्थापित किया गया. उसके बाद पूजन अर्चन हुआ सहस्त्र कमल से यमुना जी का अर्चन किया गया. वहीं ब्राह्मणों को भोजन कराके गिरिराज धरण की परिक्रमा भी की गई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सारे विश्व की शांति, सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.