मथुरा: जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रवासी मजदूर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे थे. पुलिसकर्मियों ने प्रवासी मजदूरों को रोका तो उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया और यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और प्रवासी मजदूरों को एक घंटे बाद यमुना एक्सप्रेस-वे से हटाकर जाम खुलवाया गया.
प्रवासी मजदूर सुनीता ने बताया हम लोग दिल्ली में काम करते हैं. लॉकडाउन के चलते हमारा काम बंद हो चुका है, जिसके चलते यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर हम अपने घर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस यहां से निकलने नहीं दे रही. खाने को भोजन मिल नहीं रहा, आखिर हम लोग कहां जाएं. सभी मजदूर एक साथ अपने घर साइकिलों से जा रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी यहां से जाने नहीं दे रहे.