ETV Bharat / state

मथुरा: गाय के सहारे नदी पार करने की कर रहा था कोशिश, डूबने से मौत - Mathura news

वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्रूर घाट के समीप यमुना के दूसरी ओर गई गाय को लेकर आ रहे युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई. युवक के आश्रम की गाय यमुना नदी के दूसरी ओर चली गई थी, जिसको लेने के लिए अरविंद गया हुआ था. जब अरविंद गाय के ऊपर बैठकर यमुना नदी की दूसरी ओर आ रहा था. इसी दौरान गाय ने अरविंद को अपने ऊपर से नीचे गिरा दिया और गाय दूसरी ओर चली गई.

Mathura news
Mathura news
author img

By

Published : Jul 29, 2020, 10:21 PM IST

मथुरा: वृंदावन थाना क्षेत्र के अक्रूर घाट के समीप एक युवक गाय पर सवार होकर यमुना पार करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से काफी तलाशने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला. डूबने वाला युवक मूल रूप से बिहार के भभुआ का रहने वाला 18 वर्षीय अरविंद था, जो बेरिया वाले बाबा आश्रम का कर्मचारी था.

आश्रम के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि आश्रम की गाय यमुना पार चली गई थी. कुछ देर बाद इसकी जानकारी मिलने पर अरविंद गाय को इस पार लाने के लिए यमुना के दूसरी पार किसी तरह चला गया और वापस आते समय गहरे पानी में डूब गया. युवक द्वारा शोर मचाने पर अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

आश्रम के कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई और यमुना में डूबे हुए युवक की तलाश करने लगी. लेकिन काफी तलाशने के बाद भी युवक के शव का कुछ पता नहीं चल सका.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.