लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. हालांकि आगामी 24 घंटे के अंदर मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुरा आदि में बारिश हो सकती है. अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद मे हल्की बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर विभाग ने जानकारी दी है.
प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों के तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 27 | 37 |
कानपुर | 27 | 37 |
वाराणसी | 27 | 36 |
बांदा | 26 | 37 |
गोरखपुर | 27 | 35 |
आगरा | 27 | 37 |
अलीगढ़ | 26 | 37 |
प्रयागराज | 26 | 36 |
मेरठ | 26 | 35 |
झांसी | 27 | 37 |