ETV Bharat / state

UP में चढ़ने लगा सूरज का पारा, बुधवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान पहुंचा 37.8 डिग्री सेल्सियस

उत्तर प्रदेश में पश्चमी विक्षोभ का असर कम होते ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

author img

By

Published : Apr 6, 2023, 9:54 AM IST

Updated : Apr 6, 2023, 10:05 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : मार्च में तीन बार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई. जिससे पूरी महीने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई. अप्रैल का पहला सप्ताह भी पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव से समान्य रहा. वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है. बुधवार से ही आसमान साफ है और तेज धूप खिलने से पारे में भी वृद्धि दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेंगे तेज धूप खिलेगी. अधिकतम में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. बुधवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे अधिक गर्म रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहा, तेज धूप खिली, अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोसामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें : स्कॉलरशिप घोटाले में तीन जिलों के 10 संस्थानों को नोटिस, मांगी ये जानकारी

Last Updated : Apr 6, 2023, 10:05 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.