ETV Bharat / state

Weather Condition of UP : पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के आसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश ऐसा रहेगा मौसम

author img

By

Published : Feb 2, 2023, 9:03 AM IST

फरवरी शुरू होते ही मौसम में तेजी से बदलाव (Weather Condition of UP) शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. पूर्वी यूपी में विक्षोभ का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

म

लखनऊ : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर आंशिक रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ रहा है. इसके कारण पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश पर इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके सूखे रहेंगे. उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में ठंड बरकरार रहेगी. आने वाले 7 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी. बुधवार को उत्तर प्रदेश का वाराणसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह के समय बादल छाए रहे. पश्चिमी उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड में इजाफा हुआ. दोपहर करीब 12 बजे धूप खिलने से ठंड से राहत मिली. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा, आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले सात दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक बरकरार रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर उत्तर प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है. आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें : US Is Expanding Cooperation With India : वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा अमेरिका: ब्लिंकेन

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.