ETV Bharat / state

Weather Condition in UP : कई जिलों में बढ़ने लगा तापमान, लखनऊ में बादलों की आवाजाही

author img

By

Published : May 11, 2023, 9:42 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. हालांकि राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं से गर्मी के रुख में कुछ नरमी है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है. बुधवार को कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही तथा तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी आने वाले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. बुधवार को झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. एक सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली जिले में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दोपहर के समय तेज रफ्तार हवाएं चलीं तथा कुछ स्थानों पर बादलों की भी आवाजाही रही. इसके कारण अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है.
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : अपने सुख और दुख की डोर किसी और के हाथों में न दें: जह्नावी पंवार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.