ETV Bharat / state

UP Weather Update : अधिकतम तापमान में वृद्धि से मौसम हुआ सामान्य, जानें इन जिलों का टेंपरेचर

author img

By

Published : Feb 5, 2023, 10:22 AM IST

उत्तर प्रदेश में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही तापमान में हल्की वृद्धि हुई है. तापमान में वृद्धि होने से ठंडक का असर दिन में कम हुआ है. वहीं, रात व सुबह के समय हल्की ठंडक बरकरार है.

etv bharat
मौसम

लखनऊः फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई. धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान ज्यादातर सामान्य व सामान्य से कुछ ऊपर दर्ज किया गया. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंडक का असर दिन में कम हुआ है. वहीं, रात व सुबह के समय हल्की ठंडक बरकरार है. दिन में तेज धूप होने के कारण मौसम सामान्य हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 5-6 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है.

प्रमुख शहरों के तापमान
लखनऊः राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा सुबह सही धूप खिली, जो 5:00 बजे तक खिली रही. शाम को हल्की ठंडक शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ में आइसोलेटेड स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहेगा. सुबह से ही आसमान साफ रहेंगे धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियसअधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष वृद्धि अथवा कमी नहीं दर्ज की जाएगी. मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.