ETV Bharat / state

UP Weather Update: कुछ इलाकों में गरज चमक से साथ हो सकती है बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में कुछ जगह गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

author img

By

Published : Dec 3, 2021, 6:32 AM IST

Updated : Dec 3, 2021, 10:44 AM IST

मौसम.
मौसम.

लखनऊ: पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गुरुवार को दिनभर बूंदाबांदी जारी रही. वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रहे जिसके कारण धूप की तपिश कम हुई और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य से 1 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों आगरा, मथुरा, मेरठ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जारी रही और बादल छाए रहे. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ज्यादातर जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. यह मौसम 5 दिसंबर तक ऐसा ही बना रहेगा फिर धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने की संभावना है.

राजधानी लखनऊ में बुधवार से ही बादलों ने डेरा जमाया हुआ है या सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा. वहीं शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है. फिलहाल बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि भी दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री कम है. इसी प्रकार हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है.

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा दिन में भी बादल छाए रहेंगे बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

गोरखपुर

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है।

वाराणसी

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य है।

मेरठ

मेरठ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा

आगरा में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं. कुछ हल्की बूंदाबांदी हो रही है ये सिलसिला 5 दिसंबर तक जारी रहेगा.

इसे भी पढे़ं- IMD-Alert: दो दिन में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तटवर्ती राज्यों में भारी बारिश, मछुआरों को चेतावनी

Last Updated : Dec 3, 2021, 10:44 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.