ETV Bharat / state

खराब मौसम का विमान सेवाओं पर असर, बुधवार को तीन उड़ानें रहेंगी निरस्त

खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर लगातार पड़ रहा है. मंगलवार को लखनऊ आने और जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित रहीं. वहीं बुधवार को भी कई उड़ानें खराब मौसम की वजह से प्रभावित रहेंगी. ऐसे में यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

author img

By

Published : Jan 27, 2021, 2:26 AM IST

खराब मौसम का उड़ानों पर असर
खराब मौसम का उड़ानों पर असर

लखनऊ : खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ानें मंगलवार को निरस्त रहीं तथा कुछ उड़ानें अपने तय समय से उड़ान नहीं भर सकीं. वहीं मौसम खराब होने के कारण बुधवार को भी कई उड़ानें निरस्त रहेंगी. इन एयरलाइन्स में से इंडिगो व गो एयर की उड़ानें प्रमुख हैं.

खराब मौसम का असर

खराब मौसम का असर लगातार विमान सेवाओं पर पड़ रहा है. मंगलवार को लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की उड़ान संख्या 8307, गो एयर की हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या g8 558, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 5004 निरस्त रही. गो एयर की मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या g8 397, गो एयर की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या g 8557, गो एयर की बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या G 8805 निरस्त रही.

कई उड़ानें हुईं प्रभावित

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9 222 शाम 7:10 पर उड़ान भरने के निर्धारित समय के बजाय रात 9:02 पर उड़ान भर सकी. वहीं गो एयर का बेंगलुरु जाने वाला विमान निर्धारित समय से 35 मिनट विलंब से उड़ान भर सका.

बुधवार को भी रहेगा असर

बुधवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 2085 और गो एयर की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या जी 89525 निरस्त रहेंगी. इसके साथ ही गो एयर की बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या जी 8805 तथा इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या 2084 भी निरस्त रहेंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.