ETV Bharat / state

सपा में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित, भाजपा में नहीं: नरेश उत्तम पटेल - नरेश उत्तम पटेल का महिलाओं पर बयान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (sp president akhilesh yadav) और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (SP State President Naresh Uttam Patel) भाजपा सरकार (BJP government) पर लगातार हमलावर हैं. गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भाजपा (BJP) को घेरने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (sp state president Naresh Uttam Patel) ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है.

नरेश उत्तम पटेल.
नरेश उत्तम पटेल.
author img

By

Published : Aug 12, 2021, 10:38 PM IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने की. मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (State President Naresh Uttam Patel) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मुख्यमंत्रित्वकाल में महिला सुरक्षा एवं प्रतिनिधित्व की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए थे. 1090 वूमेन हेल्पलाइन से न केवल महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आई थी, बल्कि दोषियों को तत्काल दण्डित किए जाने की व्यवस्था थी, जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया.

समाजवादी महिला सभा (Samajwadi Mahila Sabha) की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने हमेशा महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया है. सदन और संगठन दोनों में आधी आबादी को समाजवादी पार्टी ने प्रमुख स्थान दिया है. भाजपा सरकार का चरित्र महिला विरोधी है. कमजोर परिवार की महिलाओं को मिल रही समाजवादी पेंशन और बेटियों को बेहतर शिक्षा के लिए कन्याधन योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है. उत्तर प्रदेश में जंगलराज है. बहन-बेटियां डरी हुई हैं. महिला असुरक्षा में उत्तर प्रदेश नम्बर वन हो गया है.

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी ने किया. बैठक में सभी बूथों पर दो महिला कार्यकर्ता तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया. समाजवादी महिला सभा (Samajwadi Mahila Sabha) ने 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें- व्यापारी को धमकी देने का मामलाः वाराणसी की कोर्ट मेंव्हील चेयर पर पेश हुए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.