ETV Bharat / state

पश्चिमी विक्षोभ कराएगा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश. यूपी में बढ़ेगी ठंड

author img

By

Published : Nov 1, 2022, 9:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह व शाम गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. आइसोलेटड़ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा भी गिर रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमालय के पास बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन होगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ेगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह व शाम गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. आइसोलेटड़ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा भी गिर रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमालय के पास बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में परिवर्तन (change in weather) होगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश में सोमवार को लखीमपुर खीरी जिला सबसे ठंडा रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है. कानपुर देहात में सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हमीरपुर जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 तथा उरई में 4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया. इससे इन जिलों में तथा आसपास के जिलों में दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है.

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम में आद्रता अधिकतम 94 तथा न्यूनतम 52% रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में सामान्यतया मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख मोहम्मद दानिश (Mohammad Danish, chief of Lucknow Meteorological Center) ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा हिमालय के पास सक्रिय होने पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच दिन बाद देखने को मिलेगा. इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : 68,500 शिक्षक भर्ती मामले में जिला आवंटन को लेकर याचिका खारिज, सचिव को प्रत्यावेदन तय करने का निर्देश

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.