ETV Bharat / state

कुछ ही देर में प्रियंका गांधी जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र

author img

By

Published : Dec 8, 2021, 11:43 AM IST

Updated : Dec 8, 2021, 12:29 PM IST

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक खेमों में सरगर्मी बढ़ गई है. हर पार्टी प्रदेश की आवाम से बढ़चढ़ कर वायदे कर रही हैं. आधी आबादी को पूरा प्रतिनिधित्व देने का वायदा प्रियंका गांधी ने भी किया है. जिसको लेकर आज वह महिलाओं के लिए अलग से ही महिला घोषणा पत्र जारी कर रही हैं.

आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र
आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश की महिलाओं को विशेष सौगात देने जा रही हैं. कांग्रेस पार्टी अन्य पार्टियों से इतर महिलाओं के लिए अलग से ही महिला घोषणा पत्र जारी कर रही है. आधी आबादी को पूरा प्रतिनिधित्व देने के वादे के साथ प्रियंका गांधी ने कई प्रतिज्ञाएं की हैं. इन प्रतिज्ञाओं ने विपक्षी दलों के खेमों में हलचल पैदा कर दी है. अब सभी दल महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के बारे में सोचने लगे हैं.

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'शक्ति विधान' महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी. कांग्रेस कार्यालय को 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की होर्डिंग्स के साथ सजा दिया गया है. मीडिया हाल में कई होर्डिंग और ग्लोसाइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें प्रियंका गांधी की फोटो के साथ राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर मौजूद है. इसके साथ ही 'शक्ति विधान' 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का स्लोगन है और साथ में महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें भी हैं.

आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र
आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र

तमाम कटआउट लगाए गए हैं जिन पर प्रियंका गांधी की अलग-अलग प्रतिज्ञाएं दर्ज हैं. कार्यालय परिषद में बड़ी थी कोडिंग और कटआउट 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' पर लगे हैं, साथ ही छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने के वादे को ध्यान में रखकर ग्राउंड में दो स्कूटी भी खड़ी की गई है. कार्यालय परिसर में दो बैलून भी आसमान में उड़ रहे हैं जिन पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन लिखा है.

महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी की ये है प्रतिज्ञाएं

  • टिकटों में महिलाओं को 40% हिस्सेदारी.
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी.
  • सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त.
  • महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा.
  • नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 फीसद महिलाओं की नियुक्ति.
  • 1000 प्रतिमा वृद्धा/विधवा पेंशन.
  • आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को ₹10000 प्रतिमाह मानदेय.
  • प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विश्वविद्यालय.

    ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Dec 8, 2021, 12:29 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.