ETV Bharat / state

राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने यूपी आएंगी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

author img

By

Published : Jul 6, 2022, 9:06 PM IST

राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू यूपी आएंगी.

Etv bharat
राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने यूपी आएंगी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समर्थन जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 से 10 जुलाई के बीच लखनऊ आ सकती हैं. उनके लखनऊ आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से होर्डिंग लगवाए गए हैं. हालांकि इन होर्डिंग में उस तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है जब द्रौपदी मुर्मू लखनऊ आएंगी.सूत्र यह जरूर बता रहे हैं कि संभवत 8 से 10 जुलाई के बीच किसी भी तारीख को मुर्मू का लखनऊ दौरा हो सकता है.

शहर के खास इलाकों में द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए होर्डिंग लगाए गए हैं. द्रौपदी मुर्मू भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से मिलेंगी. उसके अलावा विपक्ष के सांसदों और विधायकों से भी समर्थन मांग सकती हैं. उनकी यात्रा को लेकर प्रशासन से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्तर से इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका बेहद अहम है. एनडीए की दृष्टि से यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण राज्य है. उत्तर प्रदेश के एक विधायक का वोट का मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है. भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायक और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का कुल मूल्य तकरीबन 1.2 लाख है. शायद यही वजह है कि द्रोपदी मुर्मू यह वोट हासिल करने के लिए यूपी का दौरा करेंगी.

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुर्मू का स्वागत मुख्यमंत्री योगी खुद करेंगे. इसके अलावा उनको लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्तर पर एक बड़ी बैठक विधायकों और सांसदों के साथ करवाई जा सकती है. इसमें द्रौपदी मुर्मू अपने लिए समर्थन मांगेंगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.