ETV Bharat / state

दीपावली पर शाम को न रहें मेट्रो के सहारे, जानिए कितने बजे तक होगा संचालन

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Nov 9, 2023, 5:50 PM IST

Updated : Nov 9, 2023, 7:41 PM IST

राजधानी लखनऊ में दीपावली के दिन मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव (Metro will operate in Lucknow) किया गया है. 12 नवंबर को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : दीपावली पर अगर आपको एयरपोर्ट से लेकर मुंशी पुलिया तक के मेट्रो रूट पर मेट्रो से सफर करते हुए अपने घर या फिर रिश्तेदार के यहां जाना है तो यह खबर आपके लिए जानना जरूरी है. दीपावली पर मेट्रो ट्रेन के भरोसे शाम के समय न रहें. अगर ऐसा करते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है. दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है.

शाम सात बजे तक ही होगा मेट्रो का संचालन : दरअसल, दीपावली पर्व के दिन 12 नवंबर को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से जानकारी दी गई है कि दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सीसीएस एयरपोर्ट और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवाएं हर रोज की तरह सुबह छह बजे शुरू होंगी, लेकिन हर रोज की तरह रात 10 बजे तक संचालित नहीं होंगी. आखिरी ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी. सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा. बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह छह बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक जारी रहेंगी.

तीन घंटे कम होता है संचालन : बता दें कि दीपावली की तरह ही होली में भी मेट्रो ट्रेन सेवाओं के संचालन पर असर पड़ता है. उस दिन मेट्रो ट्रेन का संचालन सुबह के समय नहीं किया जाता है, बल्कि दोपहर बाद मेट्रो का संचालन यात्रियों के लिए शुरू कराया जाता है. इसका उद्देश्य रंग खेलने के दौरान लोग मेट्रो से सफर करते हैं तो मेट्रो गंदी न हो, इसलिए इसका संचालन रोक दिया जाता है. इसी तरह दीपावली का त्योहार रात का होता है और कर्मचारी भी अपना त्योहार परिजनों के साथ मनाने पहुंच सकें, इसलिए संचालन तीन घंटे कम कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : इस बार पांच नहीं छह दिवसीय होगा प्रकाश पर्व दीपावली, जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि

यह भी पढ़ें : दीपावली के त्योहार पर गुलजार हुए बाजार, जानिए लोगों को क्या खूब भा रहा है इस बार

Last Updated : Nov 9, 2023, 7:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.