ETV Bharat / state

Weather condition in UP : बेअसर हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, तापमान में वृद्धि के साथ बढ़ेगी गर्मी

author img

By

Published : Apr 5, 2023, 9:09 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यूपी में बदले मौसम के मिजाज में अब पारे का तड़का लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : मार्च में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश तेज हवा और ओलावृष्टि का सिलसिला चलता रहा. जिसके कारण मार्च में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. बहरहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है. इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी. आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में दो से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. मंगलवार को प्रयागराज सबसे अधिक गर्म जिला रहा. जहां का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।.

प्रमुख शहरों का तापमान
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही. दिन में तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी. अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा. अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक आज, भर्तियों के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.