ETV Bharat / state

कर्मचारियों के आक्रोश के आगे लखनऊ नगर निगम बैकफुट पर

author img

By

Published : Feb 17, 2021, 6:03 PM IST

लखनऊ नगर निगम के तमाम संगठनों के घंटों विरोध प्रदर्शन के बाद लखनऊ नगर निगम बैकफुट पर आ गया है.  लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने 50 मृतक आश्रितों को एक हफ्ते में नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया है.

lucknow municipal corporation employees protested
लखनऊ नगर निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन.

लखनऊ : नगर निगम के तमाम कर्मचारी संगठन बुधवार सुबह से ही लालबाग मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच के एकजुट हो जाने के बाद प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है.

नगर निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन.

क्या है मामला

लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने यह निर्णय लिया था कि मृतक आश्रित को स्थाई नौकरी नहीं दी जाएगी. उनको अस्थाई रूप से नौकरी पर रखा जाएगा. इस निर्णय के खिलाफ समस्त संघ वर्ग के कर्मचारी शहर भर के नगर निगम कार्यालय पर जन जागरण सभा कर इसका विरोध कर चुके हैं. इसी विरोध के संबंध में बुधवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया गया.

संयुक्त मंच संचालन समिति के आनंद वर्मा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में सफाई एवं जलकल, आरआर विभाग, प्रकाश मार्ग उद्यान आदित्य संगठनों का एक संयुक्त मोर्चा बनाया गया था. कर्मचारियों के हित में सुबह से ही निर्णय का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था.

...नहीं तो की जाएगी भूख हड़ताल

कर्मचारियों की एकता के बाद प्रशासन की तरफ से मामला संज्ञान में लेते हुए कहा गया है कि 50 मृतक आश्रितों को 1 हफ्ते के अंदर नौकरियां दी जाएंगी. कर्मचारियों ने अपनी अन्य मांगों पर कहा कि यदि प्रशासन की तरफ से जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार से लेकर भूख हड़ताल हड़ताल तक की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.