ETV Bharat / state

राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए एक लाख रुपये

author img

By

Published : Jan 24, 2021, 10:41 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक की. इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक लाख और उनकी धर्मपत्नी कमला देवी ने 51 हजार रुपये दान किए.

राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चेक.
राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चेक.

लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक लाख और उनकी धर्मपत्नी कमला देवी ने 51 हजार राशि दान किए. यह राशि विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश को चेक के माध्यम से समर्पित की.

पंचायत चुनाव के लिए 28 जनवरी से बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को वर्चुअल बैठक की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तय हुआ कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश के सभी 1600 ग्रामीण संगठनात्मक मण्डलों में बैठकें की जाएंगी. बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी सजगता और तत्परता के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं. कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायतों में भी अच्छे और योग्य लोग चुनकर आएं, इसीलिए पार्टी ने पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

प्रत्याशी को जिताएं कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी जिसे भी प्रत्याशी घोषित करे, उसे पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ विजयी बनाने के लिए कार्य करें. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए कार्य किए हैं. इन कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

कार्यों की दी जानकारी

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के अब तक किए कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति और मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के बल पर भाजपा पंचायत चुनाव में भी विजयी होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं और आमजन से संपर्क कर संवाद बढ़ाएं.

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भूपेन्द्र चौधरी, ब्रजेश पाठक, डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, अश्वनी त्यागी, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, प्रदेश मंत्री सुभाष यादव, शंकर लोधी, संजय राय, बाबूराम निषाद आदि उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.