ETV Bharat / state

लखनऊः होमगार्डों के आश्रितों को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति

author img

By

Published : Nov 6, 2020, 9:03 AM IST

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड आश्रितों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवाकाल में होमगार्ड के निधन होने अथवा स्थायी रूप से अपंग होने पर आश्रितों को होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया है. होमगार्ड विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है.

होमगार्ड.
होमगार्ड.

लखनऊः दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्डों को तोहफा दिया है. होमगार्ड आश्रितों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवाकाल में होमगार्ड के निधन होने अथवा स्थायी रूप से अपंग होने पर आश्रितों को होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया है. होमगार्ड विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है.

ड्यूटी के दौरान मृतक होने पर होमगार्ड के आश्रितों को मिलेगी नौकरी
शासनादेश के अनुसार विभाग में अवैतनिक होमगार्ड स्वयंसेवक पदाधिकारियों के पदों की संख्या अत्यन्त सीमित है. इन पदों पर अनुभवी, अनुशासित एवं योग्य होमगार्ड स्वयंसेवकों की नियत सेवा अवधि के बाद वरीयता प्रदान करते हुए अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती से अवैतनिक होमगार्ड स्वयंसेवक पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के द्वारा मेरिट के आधार पर सेवायोजन के अवसर बनाए रखना अत्यन्त आवश्यक है.

ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि मृतक अथवा स्थायी रूप से अपंग होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक पदाधिकारियों के आश्रितों को केवल होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर ही भर्ती किया जाए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.