ETV Bharat / state

अवध महोत्सव में मची पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य की धूम

author img

By

Published : Feb 21, 2021, 2:51 PM IST

लखनऊ जिले के रेल नगर विस्तार कॉलोनी, कथा मैदान आशियाना लखनऊ में अवध महोत्सव ओयाजित किया जा रहा है. इसके दिन शनिवार की शाम को पंजाबी राजस्थानी हरयाणवीं नृत्यों की धूम रही. प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही 15वीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

अवध महोत्सव 2021
अवध महोत्सव 2021

लखनऊ: प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर जे, रेल नगर विस्तार कॉलोनी के कथा मैदान आशियाना में अवध महोत्सव-2021 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शनिवार की शाम को पंजाबी, राजस्थानी और हरयाणवीं नृत्य की धूम रही. अवध महोत्सव की 15वीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.

गणेश वंदना से हुआ उद्घाटन
15वीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ स्वरा त्रिपाठी ने गणेश वंदना से किया. भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त रिद्धिमा कौशल ने 'बावन गज का लहंगा' गीत पर आकर्षक हरियाणवीं लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसी क्रम में नेहा तिवारी, वृद्धि, कसक राना, बागीशा पन्त, अधिरा यादव और यशु वर्मा ने बसंत गीत 'आई बसन्त बहार कोयलिया कूक उठी' पर नृत्य किया. इसके साथ ही तमाम प्रतिभागियों ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी गानों पर नृत्य कर समां बांध दिया.

चित्रकला में मिथिका रहीं प्रथम
समारोह में अवध टैलेण्ट हंट के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मिथिका सिन्हा को प्रथम, आर्यन कौर को द्वितीय स्थान मिला. रस्सी कूद प्रतियोगिता में वैभवी सिंह को प्रथम, राशि शर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. मेंहदी प्रतियोगिता में नेहा खरे को प्रथम, राशि शर्मा को द्वितीय. म्यूजिकल चेयर में अधिराज सिंह को प्रथम, अंशिका सिंह तिवारी को द्वितीय. किड्स माॅडलिंग में दिव्या अवस्थी को प्रथम, प्रियम्वदा समीर को द्वितीय. मिस्टर एण्ड मिस प्रतियोगिता में सनम खान को प्रथम और रोहित तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. पुरस्कार प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से गिए गए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.