लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके आवास पर पहुंचे. लगभग एक घंटे के मुलाकात के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की.
![etv bharat](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/up-luc-05-keshav-meet-kalyan-7200991_21092019202326_2109f_1569077606_926.jpg)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद शनिवार शाम कल्याण सिंह से मिलने उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पहुंचे. राज्यपाल पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले दिनों कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी.
पढ़ें- 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम से कांग्रेस को ऐतराज, कहा- ट्रंप को लुभाने के लिए खर्च हो रहा करोड़ों रुपये
शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनसे मिलने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इस अवसर पर दोनों नेताओं ने करीब 1 घंटे तक उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की. कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव वाले सीटों को लेकर भी चर्चा की.