ETV Bharat / state

जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करना सराहनीय कार्यः डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने किसान सामुदायिक केंद्र में पहुंचकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित अभियान में कंबल वितरित किए.

author img

By

Published : Jan 9, 2021, 12:28 PM IST

कंबल उपलब्ध करना सराहनीय
कंबल उपलब्ध करना सराहनीय

लखनऊः उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को जानकीपुरम स्थित किसान सामुदायिक केंद्र में हुए कंबल वितरण अभियान में शिरकत की. ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कंबल वितरण अभियान में गरीबों को अपने हाथ से कंबल वितरित किए. उपमुख्यमंत्री के हाथों से कंबल पाकर गरीब और असहाय लोग बेहद खुश हो गए.

कंबल उपलब्ध करना सराहनीय
कंबल उपलब्ध करना सराहनीय

600 लोगों को बांटा कंबल
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने 600 लोगों को कंबल वितरित किए. उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करना बहुत ही सराहनीय कार्य है. लॉकडाउन में भी जानकीपुरम एवं उत्तर विधान सभा के लोगों ने जनसेवक की भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि भगवान के लिए सबसे प्रिय वह होता है, जो अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए कार्य करता है. वह व्यक्ति जो दूसरों की सेवा करता है, वह ईश्वर के सबसे निकट होता है. साधनहीन व्यक्तियों की मदद करना समाजसेवा के साथ ही पुण्य कार्य भी है.

कंबल उपलब्ध करना सराहनीय
कंबल उपलब्ध करना सराहनीय

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा, पार्षद खुशबू मिश्रा, दीपक मिश्रा, राकेश पांडेय, सर्वेश सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.