ETV Bharat / state

प्रदेश भर में मनाया गया प्रियंका का जन्मदिन, हुए कई तरह के आयोजन

author img

By

Published : Jan 12, 2021, 3:11 PM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 48वां जन्मदिन मनाया गया. जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने तमाम कार्यक्रम आयोजित किए. हालांकि कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, लेकिन केक नहीं काटा.

प्रियंका गांधी का जन्मदिन.
प्रियंका गांधी का जन्मदिन.

लखनऊः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी मंगलवार को 48 साल की हो गईं. इस बार किसान मैदान में हैं, ऐसे में प्रियंका गांधी ने अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है. उन्होंने सादगी से अपना जन्मदिन मनाया तो कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ प्रियंका के जन्मदिवस पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए. हालांकि कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, लेकिन केक नहीं काटा.

प्रियंका गांधी का जन्मदिन.

सजाया गया कार्यालय, अभियान की शुरुआत

कांग्रेस कार्यालय को प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर सजाया गया है. तमाम होर्डिंग बैनर पोस्टर और तिरंगे गुब्बारों से कार्यालय की साज-सज्जा की गई. कांग्रेस कार्यालय की दीवार पर प्रियंका गांधी के तमाम पोस्टर लगाए गए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस मौके पर कंबल बांटे. कांग्रेस सेवादल ने किसानों को शॉल बांटी तो अस्पतालों में भी फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ. कांग्रेस कार्यालय पर यूथ कांग्रेस की तरफ से नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत की गई. वहीं पिछड़ा वर्ग की तरफ से पिछड़ा वर्ग चौपाल लगाई गई.

प्रियंका गांधी का जन्मदिन.
प्रियंका गांधी का जन्मदिन.

प्रियंका ने नहीं मनाया जन्मदिन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने किसानों के सम्मान में अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि 60 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है. वहीं कार्यकर्ता अपने स्तर से उनका जन्मदिन मनाया. केक नहीं काटा जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.